LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

नवजात को दो बुंद जिंदगी की देकर की गई पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत

  • सदर विधायक व सिविल सर्जन ने चेताडीह मातृत्व सदन में किया अभियान का उद्घाटन
  • अस्पताल का विधायक ने किया निरीक्षण, सुविधाओं का लिया जायजा

गिरिडीह। दो बंुद जिंदगी के स्लोगन के साथ रविवार को जिले में पल्स पोलियों अभियान की शुरूआत की गई। सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू व सिविल सर्जन डॉ शिव प्रसाद मिश्रा के द्वारा संयुक्त रूप से चेताडीह मातृत्व हॉस्पिटल में नवजात शिशु को पोलियो की खुराक देकर अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान उन्होंने हॉस्पिटल का निरीक्षण करते हुए बच्चा वार्ड, प्रसूति वार्ड, किचन आदि का मुआयना किया।

मौके पर सदर विधायक श्री सोनू ने प्लस पोलियो अभियान को सफल बनाने में आम जनता को भी सहयोग करने का आग्रह करते हुए कहा कि लोगों के सहयोग से ही इस अभियान को सौ प्रतिशत सफल बनाया जा सकता है। इस दौरान उन्होंने चेताडीह मुख्य सड़क से हॉस्पिटल गेट तक लिंक रोड के चौड़ीकरण करने एवं रोड के सुदृढ़ीकरण करने की बात कही। साथ ही हॉस्पिटल के अंदर विशेष वार्ड को छोड़कर बाकी वार्ड के गलियारे को फ्लोरिंग करने के लिए हर संभव मदद करने का घोषणा की।

इस दौरान सीएस डॉ शिव प्रसाद मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 2023 के अंतर्गत गिरिडीह जिला में कुल 491250 बच्चों को पोलियो की खुराक दी जानी है। जिसके लिए 2535 बूथ बनाये गए है जहां आज से अभियान की शुरूआत की गई है। बताया कि पोलियो अभियान को सफल बनाने को लेकर कुल 5069 स्वास्थ्य कर्मियों भोलेंटियर को अभियान से जोड़ा गया है। वहीं कुल 507 सुपरवाइजर व 50 ट्रांजिट दल लगाए गए है। बताया कि अभियान की सफलता के लिए उपायुक्त ने दो दो बार व प्रखंड स्तर बीडीओ के द्वारा बैठके की गई है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons