वृद्धा आश्रम में बुजूर्गो को खाना खिलाकर बढ़ता भारत फाउंडेशन की की शुरुआत
- समाज के निचले स्तर के लोगों को सहयोग करना फाउंडेशन का उद्देश्य: प्रियांशु
गिरिडीह। बढ़ता भारत फाउंडेशन की शुरुआत शुक्रवार को वृद्धा आश्रम में रह रहें वृद्ध लोगों को खाना खिलाकर किया गया। इस दौरान बढ़ता भारत फाउंडेशन के विकास के लिए संस्थान के सदस्यों ने वृद्ध लोगों से आशीर्वाद प्राप्त किया गया।
मौके पर संस्थान से जुड़े प्रियांशु शेखर ने बताया कि भारत फाउंडेशन का मिशन निचले स्तर के लोगों को जहां तक संभव हो सके वहां तक मदद करना है। इसी उद्देश्य को लेकर इस फाउंडेशन की शुरुआत वृद्ध दादा दादी के बीच भोजन करा कर किया गया है। कहा कि फाउंडेशन भविष्य में हमेशा निम्न व गरीब मजदूर स्तर के लोगों के सहयोग के लिए तत्पर रहेगा।
Please follow and like us:




