LatestNewsकोडरमाझारखण्ड

कृष्णदेव मोदी की पहली पुण्यतिथि पर गायात्री परिवार ने किया पौधारोपण

कोडरमा। स्व कृष्णदेव मोदी की पहली पुण्यतिथि पर कोडरमा गायत्री शक्तिपीठ परिवार के द्वारा सोमवार को चंदवारा में पौधारोपण किया गया। पौधारोपण के पूर्व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन भी किया गया। पौधारोपण के बाद सभी लोगों के बीच प्रसाद वितरण कराया गया साथ ही उपस्थित ग्रामीणों व अन्य लोगों को भोजन कराया गया।

फलदार व इमारती पेड़ों के लगाए गए 400 पौधे

पौधारोपण के दौरान फलदायक पौधे आम, अमरूद, कटहल, शरीफा, जामुन, आवंला सहित इमारती पौधे सागवान, शीशम, गमहार, कदंब, खैर आदि के 400 पौधे लगाए गए। वहीं इन पौधों के बचाव व देखभाल का संकल्प भी लिया गया। पौधारोपण कार्यक्रम के लिए गायत्री शक्तिपीठ परिवार के सदस्य सुबह से ही लोग चंदवारा पहुंचने लगे थे।

पांच हज़ार से अधिक पौधे लगा चुके थे स्व कृष्णदेव मोदी

मौके पर स्व कृष्णदेव मोदी के पुत्र अरविंद मोदी ने बताया कि वे अपने पिता की स्मृति में पौधे लगवा रहे हैं। उनके पिता को पाैधे लगाने और देखभाल करने का जुनून था। वह पेड़ों की देखभाल अपने बच्चों के समान करते थे। उन्होंने गांव में अपनी व दूसरों की जमीन पर पांच हजार से ज्यादा पेड़ लगवाए, जो अब जंगल का रूप ले चुके हैं। वह हमेशा दूसरों को भी पौधारोपण करने और देखभाल करने के लिए प्रोत्साहित व सहयोग करते थे। अरविंद ने बताया कि उनका लक्ष्य इस वर्ष करीब 2400 पौधे लगाने का है।

कोरोना ने समझाई ऑक्सीजन और पेड़ों की महत्ता

वहीं अन्य वक्ताओं ने कहा आबादी बढ़ने के साथ जरूरताें के अनुसार लोग पेड़ काटते चले गए। इसकी तुलना में बहुत कम पौधे लगाए गए। इससे पेड़ों की संख्या कम होती चली गई। इससे पारिस्थितिकी असंतुलित हुआ है। इस संतुलन को बनाए रखने के लिए सबसे जरूरी पेड़ ही है। चीन द्वारा फैलाई गई वैश्विक महामारी कोरोना में आक्सीजन की विशेष महत्ता का जनमानस को भी पता चला। प्राकृतिक संतुलन में पेड़ पौधों का अद्वितीय योगदान है जिसके बिना जीवन की परिकल्पना नहीं की जा सकती है। इसलिए सभी को कम से कम पांच पौधे लगाना चाहिए और उसकी देखभाल अपने बच्चों की तरह करनी चाहिए।

इनका रहा सहयोग

इस दौरान गायत्री शक्तिपीठ के ट्रस्टी अर्जुन राणा, भगवती महिला मंडल की संयोजिका सुनीता सिंह, प्रकाश ठाकुर, लखनलाल प्रजापति, शिबू मोदी, केदार विश्वकर्मा, ईश्वर साव, संतोष मोदी, सुधीश चंद्र वैद्य, राजदीप प्रसाद, भीष्म प्रसाद गुप्ता, विनय राणा, प्रदीप साव, सुनीता बर्णवाल, सारिका भदानी, विनोद शर्मा, महावीर रजक, रामू मोदी, मुन्ना मोदी, मनोज राणा, बिरेंद्र कुमार यादव, पंकज मोदी, रतन भुइयां, महावीर पंडित, सुधीर सिंह, परिव्राजक रंजय कुमार सिंह, शीला जायसवाल, सुनीता भगत, मीना देवी, कामिनी देवी, फूलकुमारी, रेखा देवी, बंधनी देवी, सोनमती देवी, उमा देवी, चंचलाेवी, कुंती देवी सहित चंदवारा, जयनगर, थाम, डोमचांच, झुमरी तिलैया आदि के गायत्री परिवार के करीब पचास लोगों, ग्रामीणों व समाजसेवियों ने पौधारोपण में सहयोग किया। कई ग्रामीणों ने अपनी जमीन पर भी पौधारोपण करने का संकल्प लिया ।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons