LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

किसान महासभा ने किया किसान अधिकार कंवेंशन का आयोजन

  • पूर्व विधायक सहित कई माले नेता हुए शामिल, मोदी सरकार पर बोला हमला

गिरिडीह। संविधान दिवस के मौके पर शनिवार को अखिल भारतीय किसान महासभा ने सर्कस मैदान में एक दिवसीय किसान अधिकार कंवेंशन का आयोजन किया गया। कंवेशन के माध्यम से मोदी सरकार की किसान विरोधी नीतियों पर जमकर हमला बोला। कार्यक्रम की अगुवाई किसान महासभा के जिला अध्यक्ष अशोक पासवान, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पूरन महतो, संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव, जिला सचिव मुन्ना मिस्त्री, जिला सह सचिव विजय कुमार सिंह कर रहे थे। कन्वेंशन की शुरूआत भारत के संविधान का सामूहिक पाठ कर किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि, मोदी सरकार ने न सिर्फ किसानो, बल्कि मेहनतकश हर तबके के लोगों को धोखा दिया है। किसानों के लिए आज तक एमएसपी कानून नहीं बना और न ही समुचित सिंचाई, खाद-बीज की व्यवस्था की गई।
कार्यक्रम को पूरन महतो, अशोक पासवान, राजेश यादव, सीताराम सिंह, परमेश्वर महतो, मुन्ना मिस्त्री, संदीप जायसवाल, विजय कुमार सिंह, रामकिसुन यादव, जयंती चौधरी, कयूम अंसारी, कौशल्या दास, मुस्तकीम अंसारी, राजेश सिन्हा, रामेश्वर चौधरी, मनोवर हसन बंटी, उस्मान अंसारी, पूनम महतो सहित अन्य नेताओं ने संबोधित कर मोदी सरकार को किसान विरोधी बताते हुए जोरदार आंदोलन की बात कही।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons