LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

कबीर ज्ञान मंदिर में मनाया जा रहा है सदगुरु विवेक साहब की 23वां निर्वाण दिवस

  • अनुयायियों की उमड़ी भीड़, समाधि स्थल पर की गई पूजा अर्चना

गिरिडीह। गिरिडीह के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल सिहोडीह के कबीर ज्ञान मंदिर में बुधवार से दो दिवसीय सदगुरु विवेक साहब का 23वां निर्वाण दिवस शुरू हुआ। इस दौरान पहले दिन ही सुबह से सदगुरु मां ज्ञान के बीजक ग्रंथ का सश्वात अखंड पाठ की। मौके पर काफी संख्या में कबीरपंथी भक्तो की भीड़ जुटी। इस बीच कबीर ज्ञान मंदिर के आश्रम में ही विवेक साहब के समाधि में भक्तो द्वारा चादरपोशी भी पूरे भक्तिभाव से की गई। जिसमें काफी संख्या में लोग जुटे तो जरूर थे, लेकिन संक्रमण को देखते हुए भक्तो को समाधि स्थल से दूर ही रखा गया। वही देर शाम आयोजन स्थल में भजन संध्या के साथ मां ज्ञान का दिव्य उद्यबोधन भी भक्तो के बीच रखा गया।

भक्तो के बीच मां ज्ञान ने कहा की हर इंसान को सदा सात्विक भोजन ही करना चाहिए। इसे इंसान का मन भी पूरी तरह से सात्विक होता है। मां ज्ञान ने कहा की खाते वक्त भी अगर कोई अतिथि और जरूतमंद आ जाए। तो सबसे पहले उसका पेट भरो। इधर गुरुवार को हो मां ज्ञान के सांधिया में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons