LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहछत्तीसगढ़जम्मू कश्मीरझारखण्डराँची

जेल आईजी मंडल पहुंचे गिरिडीह सेन्ट्रल जेल, व्यवस्था देख कर हुए खुश, जेल अधीक्षक हिमानी से कहा दुसरे जेलों से जरुरत पड़ने पर गिरिडीह जेल होगे शिफ्ट

42 प्रस्ताव को आईजी ने दिया स्वीकृत, नए अस्पताल निर्माण को मिली मंजूरी

गिरिडीहः
जेल आईजी सुदर्शन मंडल शुक्रवार को गिरिडीह सेन्ट्रल पहुंचे। और पूरे जेल का निरीक्षण किया। इस दौरान जेल आईजी सुदर्शन मंडल के साथ एसपी दीपक शर्मा और जेल अधीक्षक हिमानी प्रिया भी जेल के औचक निरीक्षण में शामिल हुई। अब तक जेल की अव्यवस्था के कारण बदनाम गिरिडीह जेल में शुक्रवार को जब आईजी ने औचक निरीक्षण किया। तो जेल की सारी व्यवस्थाओं को देख वो खुद हैरत में रह गए। लिहाजा, निरीक्षण के क्रम में आईजी ने जेल अधीक्षक हिमानी प्रिया को सुझाव दिया और कहा कि अब वो राज्य के दुसरे जेल से कुछ बंदियों को गिरिडीह के सेन्ट्रल जेल में शिफ्ट कर सकते है। जेल आईजी इस दौरान चार घंटे तक सेन्ट्रल जेल का निरीक्षण किया। महिला बंदियों के कारा गए, और महिलाओं के साथ उनके बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं से रुबरु हुए। तो कुछ पुरुष बंदियो से भी मिले, और उनसे भी जानकारी लिया। इधर निरीक्षण के क्रम में ही जेल अधीक्षक हिमानी प्रिया ने जेल आईजी को कई परेशानियां बताई। तो आईजी ने एक-एक कर कई जर्जर भवनों के हालात से अवगत हुए। और जेल अधीक्षक के दिए जानकारी के बाद आईजी ने 42 प्रस्ताव को मंजूरी दिया। जिसमें पुराने जर्जर भवन को तोड़कर नए भवनों का निर्माण कराना।

जेल में सजा काट रहे बंदियों के तत्काल डायगेनिस्टेक सेंटर की मंजूरी देना। बंदियों के लिए नई लाईब्रेरी का निर्माण कराने की स्वीकृति के साथ जेल के भीतर एक नए अस्पताल निर्माण को स्वीकृति दिया गया। जेल में बंद कुख्यात अपराधियों की निगरानी को लेकर नई तकनीक की व्यवस्था कराने और महिला बंदियों के स्वास्थ जांच के लिए तत्काल महिला पारा स्वास्थ कर्मियों को बहाल करने को भी स्वीकृति दिया। और कहा कि अगले कुछ दिनों में कुछ व्यवस्था कर दिया जाएगा। जबकि बंदियों के व्यवहार में बदलाव के लिए ही नियमित योगासन से लेकर द आर्ट ऑफ लिविंग के नियमित कोर्स को शुरु कराने को भी मंजूरी दिया गया। जेल आईजी ने जानकारी देते हुए कहा कि नियमित योगासन और आर्ट ऑफ लिविंग के कोर्स को लेकर प्रशिक्षक जेल अधीक्षक अपने स्तर से तुंरत करें, इसके लिए सारे संसाधन उपलब्ध कराएं जाएगें। इधर जेल पहुंचने पर जेल की सुरक्षा में तैनात जवानों ने आईजी को गार्ड ऑफ ऑनर्र दिया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons