गिरिडीह में धूमधाम से मनाया गया भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की जयंती, मोदी सरकार द्वारा सम्मान देना वंचितों का सम्मानः राजकुमार राज
गिरिडीहः
बिहार के पूर्व सीएम और भारत रत्न से सम्मानित किए गए कर्पूरी ठाकुर की जंयती बुधवार को गिरिडीह में भी मनाया गया। इस दौरान गिरिडीह-डुमरी रोड स्थित कर्पूरी ठाकुर चाौक में लगे आदमकद प्रतिमा पर कर्पूरी जंयती समारोह समिति ने भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां ठाकुर महासभा के कृष्ण मुरारी शर्मा, गणेश ठाकुर समेत कई अतिथियों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहीं जयंती समारोह में लोजपा के प्रर्देश अध्यक्ष राजकुमार राज ने कहा कि गरीबों और वंचितों के मसीहा कहे जाने वाले कर्पूरी ठाकुर को मोदी सरकार ने देश के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित कर गरीबों का अभिमान बढ़ाया है। लोजपा के प्रर्देश अध्यक्ष ने कहा कि बिहार के सीएम रहते हुए कर्पूरी ठाकुर की राजनीति हमेशा दलितों और पिछड़ो के उत्थान के लिए रहा था। इधर जयंती समारोह को आम आदमी पार्टी के संयोजक कृष्ण मुरारी शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि कर्पूरी ठाकुर की राजनीति से हर कोई वाकिफ था। ऐसे में भारत का सर्वोच्च सम्मान मिलने का मतलब देश के गरीबों और वंचितों का सम्मान मिलना है। इधर जयंती समारोह में ठाकुर महासभा के नंदलाल शर्मा के साथ जद्यू के नेता त्रिभुवन दयाल, साठु ठाकुर, झामुमो नेता शोभा यादव, भाकपा माले के नेता राजेश सिन्हा समेत साथ अलग-अलग राजनीति दलों के नेता मौजूद थे।