LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

अपराधी को दबोचने गए जैप जवान के घर गिरिडीह साइबर थाना पुलिस, डीएसपी पर जवान की पत्नी ने लगाएं घर के समान लूटने का आरोप

गिरिडीहः
गिरिडीह के साइबर डीएसपी समेत साइबर थाना के पुलिस कर्मियों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मरगोडीह गांव की महिला ने गांडेय थाना में आवेदन दिया। गांडेय थाना को दिए आवेदन में मरगोडीह गांव निवासी ढालो मंडल की पत्नी प्रमिला देवी ने डीएसपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि डीएसपी समेत कई व्यक्ति पुलिस की वर्दी पहन कर उसके घर घुस गए। और उसके बेटे को तलाशते हुए घर की अलमारी में रखे समान छींटना शुरु कर दिया। यही नही अलमारी में रखे नगद समेत कई जेवर को भी लूटने का महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि घटना शुक्रवार की अहले सुबह करीब दो बजे की है। जब डीएसपी समेत कई व्यक्ति पुलिस वर्दी में उसके घर का दरवाजा खटखटना शुरु कर दिया। दरवाजा खटखटाते देख महिला प्रमिला देवी ने पति को फोन पर जानकारी दिया। इस दौरान पति ने दरवाजा नहीं खोलते हुए पड़ौसियों को फोन कर घर भेजने की बात कही। जानकारी के अनुसार प्रमिला का पति ढालो जैप पुलिस बल का जवान बताया जा रहा है। इधर वर्दी पहने लोग दरवाजा तोड़कर उसके घर घुस गए। और बेटे को खोजना शुरु कर दिया।
इधर पुलिस सूत्रों की मानें तो साइबर थाना के एसआई नियाज खान ढालो मंडल के घर साइबर अपराधी की तलाश में गए हुए थे। जानकारी के अनुसार ढालो मंडल झारखंड पुलिस के जैप का जवान बताया जा रहा है। जबकि ढालो मंडल का सगा भाई संदीप मंडल का संबध इसी इलाके के कुछ साइबर अपराधी बंसत मंडल और मोहन साव से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। इसकी पुष्टि साइबर डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी ने भी किया है। फिलहाल मोहन साव साइबर थाना पुलिस के गिरफ्त में है। तो पूछताछ में ही मोहन साव ने कई राज उगले। जिसमें आरोपी मोहन साव ने बताया कि बंसत मंडल, संदीप मंडल भी उसके साथ काम करता है। पुलिस अब आरोपी मोहन साव को जेल भेजने की प्रकिया में जुटी हुई है। आरोपी मोहन साव से पूछताछ के आधार पर ही साबइर थाना के एसआई बंसत मंडल की तलाश में ढालो मंडल के घर गए हुए थे। क्योंकि आरोपी मोहन साव ने बताया कि बंसत मंडल संदीप के घर छिपा हुआ है। लेकिन आरोपी को दबोचने के बजाय अब साइबर डीएसपी पर ही गंभीर आरोप लग गए।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons