LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

जयंती पर याद किए गए जननायक स्व0 रीतलाल प्रसाद वर्मा, कुशवाहा संघ ने माल्यार्पण व दीप जलाकर किया नमन

  • राजनीतिक जीवन में शुद्धता, ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा को रखा था सबसे उपर: मुनिया देवी

गिरिडीह। जननायक स्व0 रीतलाल प्रसाद वर्मा की जयंती के मौके पर गुरुवार को कुशवाहा संघ ने रीतलाम वर्मा चौक पर पहुंचकर उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए नमन किया। इस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी व जिला परिषद सदस्य कुमारी प्रभा वर्मा के साथ जिला कुशवाहा संघ के कार्यकरी अध्यक्ष मुन्ना कुशवाहा, दिगंबर प्रसाद दिवाकर सहित कुशवाहा संघ के कई लोगों ने सांसद स्व0 वर्मा के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ ही कैंडल जलाकर उनके आदर्शों को आज के सामाजिक परिवेश में ऊर्जा प्रदान करने का कार्य किया।

मौके पर संघ के लोगों ने कहा कि स्व0 रीतलाल प्रसाद वर्मा एक जननायक थे। उन्होंने लगातार कोडरमा से पांच बार सांसद और एक बार जमुआ विधानसभा से नेतृत्व करते हुए जनता के हित में कई कार्य किए है। कहा कि स्व0 वर्मा के द्वारा किए कायों की जितनी भी सराहना की जाए वह कम है क्योंकि इस जमाने के वह इकलौते ऐसे शख्सियत थे जिन्होंने सभी धर्म व सभी जातियों को लेकर राजनीति की थी। उन्होंने राजनीतिक जीवन में शुद्धता ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा को सबसे ऊपर रखा था।

मौके पर कुशवाहा संघ के नगर मंत्री हरिनंदन प्रसाद, अशोक कुमार वर्मा, महेंद्र कुमार वर्मा, मनोज कुमार वर्मा, दिगंबर प्रसाद दिवाकर, राम किशोर वर्मा, महेंद्र वर्मा, नरेश वर्मा, अशोक वर्मा, बाल कृष्ण सिन्हा सहित समाज के कई लोग मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons