LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

उसरी बचाव अभियान के वृक्षा रोपण अभियान में जन मेघा फाउंडेशन ने किया सहयोग

  • वृक्षारोपण करने के लिए दिए दर्जनों पौधे

गिरिडीह। वृक्षा रोपण को लेकर उसरी बचाव अभियान द्वारा चलाए जा रहे अभियान को जन मेघा फाउंडेशन ने दर्जनों पेड़ भेंट किया। मेघा फाउंडेशन की डायरेक्टर प्रियंका शर्मा व सदस्य अमन शर्मा, अमिताभ मिश्रा, विवेक सिंह और विशाल मिश्रा के शनिवार को सर्किट हाउस में उसरी बचाव अभियान के राजेश सिन्हा और राजधनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव को दर्जनों पेड़ उपहार स्वरूप लगाने को दिए। इस दौरान प्रियंका शर्मा ने कहा कि उसरी बचाव अभियान पर्यावरण संरक्षण को लेकर अच्छा काम कर रहा है। जल्द ही वृक्षारोपण के लिए सैकड़ों पौधे गिफ्ट करेंगे।

मौके पर मौजूद पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि उसरी बचाओ अभियान के द्वारा एक अच्छी पहल की गई है। इसमें आम और खास लोगो को खुलकर आगे आने की जरूरत है। वहीं अभियान के राजेश सिन्हा ने फाउंडेशन को धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसे संगठन को अभार करते है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons