LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

स्थानीय नीति और नियोजन नीति का आधार 1932 किए जाने पर तिसरी में झामुमो कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

  • एक दूसरे को गुलाल लगाकर दी बधाई

गिरिडीह। राज्य में स्थानीय नीति और नियोजन नीति का आधार 1932 किए जाने पर तिसरी प्रखंड में झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष रिंकू बरनवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के साथ झंडा बैनर के द्वारा अपने आवास से तिसरी चौक होते हुए गांधी मैदान तक जुलूस निकाला गया। प्रखंड अध्यक्ष रिंकू बरनवाल और कई कार्यकर्ताओं ने गुलाल लगाकर हेमंत सरकार को बधाई दी। एक एक कार्यकर्ता उत्साहित हो कर जश्न में डूबे दिखे।

झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष रिंकू बरनवाल ने कहा कि हेमंत सरकार द्वारा आंगनबाड़ी सेविकाओं के मानदेय वृद्धि, पारा शिक्षक को सहायक शिक्षक के साथ मानदेय में वृद्धि और ओबीसी आरक्षण को 27 फीसदी किए जाने पर काफी उत्साहित है। बीससूत्री अध्यक्ष मो. मुनीबउद्दीन ने कहा कि यह झारखंड के लिए ऐतिहासिक पल है और आने वाले समय में स्थानीय लोगांे के लिए रोजगार सृजन के अलावे अन्य सुविधाओं में बढ़ावा मिलेगा। इस मौके पर सुरेश मरांडी, मतियुष हेंब्रम, मनोज यादव आदि मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons