LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

क्रिसमस के साथ ही गिरिडीह के खंडौली और वाॅटरफाॅल में जुटना शुरु हुआ सैलानियों की भीड़

गिरिडीहः
क्रिसमस के साथ ही गिरिडीह जिला मुख्यालय के दो पर्यटन स्थलों में सैलानी जुटने शुरु हो गए। अब जबकि नए साल के आगमन में महज पांच दिन शेष है। तो सैलानी भी मौज-मस्ती में जुटे चुके है। शुक्रवार को एक तरफ क्रिसमस का पर्व गर्मजोशी के साथ मनाया जा रहा था। दुसरी तरफ जिला मुख्यालय से आठ किमी दूर खंडौली पर्यटन स्थल में सैलानी जुटे और मस्ती करते नजर आएं। सैलानियों की भीड़ वाॅटरफाॅल में भी देखने को मिला। जहां लोग परिवार के साथ प्राकृतिक पर्यटन स्थल का लुत्फ उठाते नजर आएं। कमोवेश, नए साल के आगमन से पहले ही लोगों का उत्साह बता रहा है कि कोरोना गया तेल लेने। पहले नए साल का जश्न पूरे उत्साह के साथ मनाएगें। बहरहाल, एक तरफ प्राकृतिक सौंदर्य की छटां ओढ़े वाॅटरफाॅल तो दुसरी तरफ खंडौली पर्यटन स्थल। शुक्रवार को दोनों स्थलों पर सैलानियों की भीड़ रही। खंडौली में ही सैलानी एक तरफ नौकाविहार करते नजर आएं। तो दुसरी तरफ सैलानी पहाड़ से पूरे खंडौली का विहंगम दृश्य का नजारा ले रहे थे। इस दौरान बच्चे घोड़सवारी का मजा लेते नजर आएं। जबकि युवाओं की भीड़ पुराने गीतों के धुन पर थिरक भी रहे थे। सैलानियों की भीड़ को देखते हुए खंडौली और वाॅटरफाॅल में पुलिस सुरक्षा का व्यवस्था भी किया गया था।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons