LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

कड़ाके की ठंड को देखते हुए माले नेता ने निगम प्रशासन से की अलाव की व्यवस्था कराने की मांग

  • कहा नगर निगम ठंड को देखते हुए शहर के चौक चोराहे पर स्वयं करना चाहिए था अलाव की व्यवस्था

गिरिडीह। कड़ाके की ठंड के साथ एक ओर जहां शाम होते ही शीतलहर चलने लगती है। वहीं नगर निगम के द्वारा अब तक अलाव की कोई व्यवस्था नही की गई है। कड़ाके की ठंड को देखते हुए माले के विधानसभा प्रभारी ने नगर निगम प्रशासन से शहर के विभिन्न चौक चौराहे पर अलाव की व्यवस्था कराने की मांग करते हुए कहा कि ठंड के मौसम में हरेक साल नगर निगम को बोलना होता है तब जाकर अलाव की व्यवस्था होती है। कहा कि गरीब लोग आज भी कई चिन्हित जगहों पर रात बिताने को मजबूर है। शहर के सभी हॉस्पिटल, झंडा मैदान सेड, जेपी चौक, काली बाड़ी, बस स्टेंड, रेलवे स्टेशन, बड़ा चौक, हुट्टी बजार, बरवाडीह मोड़, भंडारीडीह के आस-पास सहित कई स्थानों पर रात को लोग देखे जाते है। इन जगहों पर अलाव की आवश्यकता है जिसे नगर निगम के द्वारा व्यवस्था किया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने सभी वार्डाे में गरीब लोगों को चिन्हित कर उन्हें कंबल मुहैया कराना चाहिए।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons