LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

गांवा में गदर गांव के कुंए में महिला और उसके डेढ़ साल के बच्चे का मिला तैरता हुआ शव

  • हत्या की जताई जा रही है आंशका, जांच में जूटी पुलिस
  • पांच दिनों से बच्चे के साथ गायब थी मृतका

गिरिडीह। जिले के गांवा थाना क्षेत्र के गदर गांव के एक कुंए में महिला व उसके डेढ़ साल के बच्चे का तैरता हुआ शव मिला है। जिससे पूरे गांव में सनसनी फेल गई है। मृतका की पहचान गदर गांव निवासी राजू यादव की 40 वर्षीय पत्नी पुनिया देवी और उसके बच्चे के रुप में हुई है। जानकारी मिलने के बाद गांवा थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और जांच में जुटते हुए दोनों के शव को बाहर निकालते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मामला हत्या का दिखा, तो गांवा थाना पुलिस भी उसी बिंदु पर महिला और उसके बच्चे के संदिग्ध मौत की जांच में जुटी हुई है।

इधर मामले की जानकारी मिलते ही मृतका पुनिया के मायके वाले भी पुनिया के ससुराल गदर गांव पहुंचे। मायके वालों ने ससुराल वालों और पति पर ही हत्या करने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार महिला अपने बच्चे के साथ बीते बुधवार से ही गायब थी। पांच दिनों से दोनों लापता थी, तो दोनों की तलाश भी की जा रही थी। लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं मिला। वहीं पांच दिनों बाद सोमवार को दोनों का शव गांव के कुंए में उस वक्त तैरता हुआ मिला। जब ग्रामीणों को कुंए से तेज बदबू आने लगी। इस दौरान कुछ ग्रामीण जब कुंए के समीप पहुंचे, तो देखा कि एक महिला और बच्चे का शव कुंए में तैर रहा है। इसके बाद घटना की सूचना पूरे गांव में फैल गई।

जानकारी के अनुसार महिला का ससुराल गांवा थाना क्षेत्र के गदर गांव में है तो मायके तिसरी के खिरोत गांव में। मृतका पुनिया देवी को दो बेटी और एक बेटा है। कुंए से महिला का शव डेढ़ साल के बेटे के साथ मिला। बताया जा रहा है बुधवार को घर से निकलने से पहले पुनिया देवी का अपने पति के साथ कुछ बातोें को लेकर जमकर बहसबाजी हुई थी। संभवत, इसी से गुस्से में आ कर महिला अपने बेटे के साथ घर से निकली थी।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons