LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

गायत्री महायज्ञ के तीसरे उमड़ी भक्तों की भीड़, दी आहुतियां

  • मुंडन, दीक्षा सहित कई प्रकार के संस्कार कराये गए संपन्न

गिरिडीह। लेदा के संकट मोचन मंदिर शांति धाम में गायत्री महायज्ञ के तीसरे दिन आज हजारों व्यक्तियों ने आहुतियां प्रदान की साथ ही पूर्णाहुति में सभी लोगों देवदक्षिणा स्वरूप अपने जीवन की एक-एक बुराई छोड़ने का संकल्प लिया एवं जीवन में एक-एक अच्छे कार्य करने का भी संकल्प लिया। साथ ही सैकड़ों लोगों ने नशा छोड़ने, वृक्षारोपण करने एवं छोटे-छोटे बच्चों को निःशुल्क पढ़ाने का संकल्प लिया।

शांतिकुंज प्रतिनिधि ने कहा कि केवल स्वाहा करने से यज्ञ पूर्ण नहीं होगा। हमें अपने जीवन में त्याग, परोपकार एवं सेवा को भी स्थान देना होगा तभी यज्ञ पूर्ण होगा। आज व्यक्ति स्वार्थ में डूबा हुआ है और केवल अपने हित की बात सोचता है। सवेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य का कथन है कि अपनी रोटी मिल बांट कर खाओ ताकि तुम्हारे सभी भाई सुखी रह सकें। कहा कि प्यार और सहकार से भरा पूरा परिवार ही धरती का स्वर्ग होता है। सवर्तमान समय में परिवार में प्रेम सद्भावना की कमी आ गई है, पहले संयुक्त परिवार का प्रचलन था लेकिन वह समाप्त हो गया और व्यक्ति ज्यादा सुखी होने के स्थान पर और दुखी हो गया। इसका एक मात्र समाधान है कि हम प्रेम, सद्भावना, सदविवेक, सदाचार को अपने जीवन में स्थान दें तभी हम सुख शांति से जीवन जी सकते हैं।

कार्यक्रम के दौरान 20 मुंडन संस्कार, 10 दीक्षा संस्कार, 2 नामकरण संस्कार, 2 पुंसवन संस्कार एवं 4 बच्चों का विद्यारंभ संस्कार संपन्न कराया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुरेश यादव, सुखदेव ठाकुर, सुदामा नायक, मनोज शर्मा, भुनेश्वर शास्त्री, राजेश कुमार राम, राजेंद्र प्रसाद वर्मा, मनोहर राम, संजय राम, सतीश भदानी, अतुल गुप्ता, जितेंद्र शर्मा, ताराकांत गुप्ता, शिव प्रसाद राम, जय प्रकाश राम, पंकज केसरी आदि का भरपूर सहयोग मिला।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons