LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

बदन झुलसाने वाली गर्मी के बीच गिरिडीह के गांडेय में कड़की आसमानी बिजली, तीन महिलाएं झुलसी

गिरिडीहः
बदन झुलसाने वाली गर्मी का सितम मई महीनें में पूरे चरम पर है। गिरिडीह में ही रोज गर्मी का आंकड़ा 42 से लेकर 44 डिग्री तक पहुंच रहा है। हालांकि बीच-बीच रिमझिम बारिश के बीच राहत तो मिल रही है। लेकिन गर्मी के कारण लोगों की हालत खराब है। इसी क्रम में मंगलवार को भीषण गर्मी के बीच रिमझिम बारिश हुई। और तेज आंधी चलने के साथ व्रजपात भी हुआ। इसी वज्रपात में गांडेय के फूलची के चितरपू गांव की तीन महिलाएं आसमानी बिजली के चपेट में आने से झुलस गई। तीनांे महिलाएं चितरपू गांव के नदी में स्न्नान करने पहुंची थी। इसी दौरान आंधी चली, तो बारिश के साथ व्रजपात भी हुआ।

जिसमें गांव की 35 वर्षीय महिला रोसो देवी, 30 वर्षीय मिरता देवी और 20 वर्षीय अनिता देवी आसमानी बिजली के चपेट में आने से झुलस गई। गनीमत रहा कि परिजनों को तीनों के झुलसने की जानकारी वक्त पर मिला। इसके बाद तीनों महिलाओं को परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां तीनों का इलाज चल रहा है। अचानक चले आंधी के कारण ही गांडेय के नोमनिया गांव के तीन घरों का छप्पर भी उड़ गया। लेकिन कुछ खास नुकसान होने की खबर नहीं है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons