पंचायत चुनाव के पहले चरण में सबसे अधिक गिरिडीह में महिलाओं ने किया हर पद के लिए नामांकन का पर्चा दाखिल
गिरिडीहः
पहले चरण का नामांकन गिरिडीह में समाप्त हुआ। लेकिन मुखिया से लेकर जिप सदस्यों में नामांकन करने वाले में सबसे अधिक भागीदारी महिलाओं की सामने आ रही है। जारी आंकड़ो के अनुसार जिले में पहले चरण के नामांकन में सदर प्रखंड, गांडेय और जमुआ से जिप सदस्यों में नामांकन करने वालों में 58 महिलाएं रही। तो महज 32 पुरुषों ने नामांकन किया। इसी तरह तीनों प्रखंड में वार्ड सदस्यों में 1588 नामांकन हुए। जिसमें सबसे अधिक महिलाओं की भागीदारी रही। आंकड़ो के अनुसार गांडेय में 423 महिलाएं तो 284 पुरुषों ने नामांकन किया। जबकि सदर प्रखंड में ही 473 महिलाएं तो 332 पुरुषों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया।

इसी प्रकार जमुआ में ही 692 महिलाएं तो 443 पुरुषों ने पर्चा दाखिल किया। तो मुखिया पद के लिए ही जमुआ से ही 200 सौ महिलाओं ने तो 185 पुरुषों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। जबकि सदर प्रखंड की बात करे, तो 108 महिलाएं और 75 पुरुषों ने नामांकन का पर्चा भरा। और गांडेय से ही 132 महिलाओं तो महज 89 पुरुषों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। जाहिर है कि गांव की सरकार में इस बार भी महिलाओं की भागीदारी सबसे अधिक देखने को मिल सकती है।