LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

शाम होते ही दीपो से जगमगाएं झंडा मैदान सहित सभी मंदिर

  • आतिशबाजी कर लोगों ने मनाया उत्सव

गिरिडीह। करीब पांच सौ वर्षों का इंतिजार समाप्त होने व अयोध्या में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा होने बाद सोमवार का दिन गिरिडीह के लिए भी एतिहासिक रहा। सुबह में जहां विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना, हवन, महाआरती व प्रसाद वितरण का दौर जारी था। वहीं शाम होते ही शहर के कई हिस्सों में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस क्रम में झंडा मैदान में जहां पूर्व सदर विधायक निर्भय शाहाबादी के द्वारा 25 हजार हजार दीप एक साथ जलाकर दीपोत्सव मनाया गया। वहीं श्री श्याम मंदिर, कुटिया महावीर मंदिर, शिव महावीर मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में दीपोत्सव मनाते हुए सैंकड़ो दीप प्रज्वलित किए गए।

झंडा मैदान में पूर्व सदर विधायक निर्भय शाहाबादी के नेतृत्व में हुए भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम में भी सैंकड़ो की संख्या में रामभक्त शामिल हुए। महिलाएं और युवतियां सिर पर भगवा पगड़ी बांध कर जय श्रीराम का जयकारा लगाते हुए दीप के माध्यम से रंगोली संजाया और रामभक्तो की भीड़ ने दीपोत्सव स्थल का परिक्रमा करते हुए भगवान राम का आह्वान किया। इस दौरान कई स्थानों पर जमकर आतिशबाजी भी की गई।

दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री चंद्रमोहन प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, मुकेश जालान, मनोज संघई सहित कई भाजपाई व शहर के गणमामान्य लोग मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons