LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

गिरिडीह के डुमरी में महायज्ञ के चाौथे दिन निकला भव्य शोभा यात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

गिरिडीहः
गिरिडीह के डुमरी के जामतारा में चल रहे पांच दिवसीय मारुति नंदन महायज्ञ सह हनुमान प्राण-प्रतिष्ठा के चाौथे दिन गुरुवार को देवी-देवताओं के प्रतिमा के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाला गया। इस दौरान शोभा यात्रा में ही हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। जामतारा से निकल कर शोभा यात्रा डुमरी का भ्रमण भी की। मौके पर श्रद्धालुओं द्वारा जयकारे भी लगाएं जा रहे थे। तो भजनों की रसवर्षा भी खूब हुआ। जिसमें श्रद्धालुओं की भीड़ कड़ी धूप में भिंगती नजर आई। हर हाथ में भगवा ध्वज और जय श्री राम के जयकारे लग रहे थे। महायज्ञ की कथावाचक लाडली शरण के साथ सीताराम शरण भी इस दौरान शोभा यात्रा में शामिल हुए। डुमरी पहुंचने के बाद शोभा यात्रा की सुरक्षा मंे डुमरी पुलिस भी सक्रिय रहा। कई इलाकों का भ्रमण करते हुए शोभा यात्रा वापस यज्ञ स्थल पहुंच कर समाप्त हुआ। जहां चाौथे दिन पुजारियों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कई धार्मिक अनुष्ठान किए गए। मौके पर लाडली शरण जी ने भक्तों के बीच कथा का श्रवण कराते हुए कहा कि यज्ञ के आयोजन से ही माहौल हरवक्त भक्तिमय भरा रहता है। और मन भी पवित्र हानेे के साथ निर्मल होता है। इधर महायज्ञ को लेकर जामतारा के ईश्वर विश्वकर्मा, डोमन शर्मा, विजय शर्मा, शंकर शर्मा, दीपक यादव, सोनी शर्मा, मनोज शर्मा, मीना देवी, पप्पू ठाकुर, आरती देवी, कलावती देवी, नमिता देवी, ललिता देवी, काजल शर्मा समेत हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ भव्य शोभा यात्रा में शामिल हुई।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons