LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहजम्मू कश्मीरझारखण्डराँची

गिरिडीह के सम्मेद शिखर मधुबन में चार मास के तप में रहे जैन मुनि विजय महाराज का मासक्षमण तय हुआ पूरा, जुटे श्रद्धालु

गिरिडीहः
विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल सम्मेद शिखर मधुबन में पिछले कुछ दिनों से दुसरे प्रर्देश के भक्तों की भीड़ जप-तप और कई अनुष्ठानों में जुटी हुई है। मधुबन स्थित तलेटी तीर्थ क्षेत्र में चार माह से साधना में लीन जैन मुनि रत्नरक्षित विजय महाराज खास मासक्षमण अनुष्ठान में है। चार माह के तप के बाद गुरुवार को मुनि विजय महाराज का तप पूरा हुआ। जैन समुदाय में मासक्षमण तप का मतलब एक माह बगैर अन्न-जल ग्रहण किए प्रभु भक्ति में लीन रहना। मुनि विजय महाराज के साथ उनकी शिष्या भी अपने गुरु को सहयोग देते हुए पुण्यरत्नाश्री भी तप में है। मुनि विजय महाराज के मासक्षमण अनुष्ठान पूरा होने के बाद गुरुवार को ही मुंबई और पुणे से आएं विजय महाराज और उनकी शिष्या पुण्य रत्ना श्री के परिजन भी अनुष्ठानों में शामिल हुए। इस दौरान मुनि विजय ने मौजूद भक्तों के बीच प्रवर्चन किया। जबकि तलेटी तीर्थ क्षेत्र में ही कई अनुष्ठान हुए, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं समेत दुसरे प्रर्देशों से आएं जैन भक्तों की भीड़ भी लगी रही। इधर तलेटी तीर्थ क्षेत्र मंदिर के सदस्यों ने बताया कि दीपावली पर खास कार्यक्रम का आयोजन होना है। जिसमें भगवान महावीर और पार्श्वनाथ समेत 22 तीर्थंकरों का आह्वान किया जाएगा।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons