किसानों के समर्थन में भाजपाईयों ने खेतों में दिया धरना
कोडरमा। राज्य सरकार की दमनकारी नीति व किसानों का शोषण के खिलाफ भाजपा प्रदेश नेतृत्व दीपक प्रकाश व जिला अध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी के निर्देश पर शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने मडूआटांड़ के पास खेतों में खड़े होकर धरना प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व झुमरीतिलैया मंडल अध्यक्ष किशोर पंडित व किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अशोक यादव ने संयुक्त रूप से किया। बताया गया कि जिले के सभी मंडलों में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। मौके पर मौजूद जिला प्रभारी अनूप जोशी ने कहा कि हेमंत सरकार किसानों, मजदूरों व गरीबों का शोषण कर रही है। उन्होंने अपने एजेंडा में किसानों के हित की एवं गरीबी दूर करने की बात की थी, परंतु सरकार बनते ही उन्होंने सबसे पहले किसानों को धोखा दिया। कहा कि किसानों के हित और बीज खरीद के लिए रघुवर दास की सरकार के द्वारा 5 हजार प्रति एकड़ की दर से 5 एकड़ पर 25 हजार दी जा रही थी, जिसे हेमंत सरकार ने बंद किया। मंडल प्रभारी उपाध्यक्ष देवनारायण मोदी ने सरकार से किसानों की राशि अविलंब भुगतान की मांग की। कहा कि वर्ष 2020 में पैक्स के माध्यम से किसानों का धान लिया गया था, जिसका आजतक भुगतान नहीं किया गया है। साथ ही किसानों का दो लाख रुपया ऋण माफ करने की बात कही गयी थी, इसे भी हेमंत सरकार ने पूरा नहीं किया। किसानों के साथ हेमन्त सरकार ने वादाखिलाफी किया है।
ये थे उपस्थित
मौके पर रमेश हर्षधर, मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर जोशी, किसान मोर्चा जिला महामंत्री जितेंद्र भूषण सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष राजेश सिन्हा, इंद्रदेव मोदी, महामंत्री संजय शर्मा, नवीन चैधरी, रामस्वरूप यादव, सुधीर शर्मा, निरंजन कसेरा, विजय यादव, कोडरमा नगर उपाध्यक्ष राजु यादव, पिंटू श्रीवास्तव, महामंत्री पप्पू सिंह, किसान मोर्चा के प्रदीप पांडेय पप्पू, रवि राम, मनोज साव, महेश यादव, संतोष यादव, राजेश यादव, संदीप सिंह, सुरेश मिस्त्री, नारायण यादव, इंद्र कुमार, मुन्नू कुमार, राजकुमार यादव, सोमर शर्मा, दीपक यादव, राहुल कुमार, मुकेश यादव सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।




