गिरिडीह के तिसरी में किशोरी से दुसरे समुदाय के युवक ने किया दुष्कर्म का प्रयास, भेजा गया जेल
गिरिडीहः
गिरिडीह के तिसरी थाना क्षेत्र के गांव में एक किशोरी से दुसरे समुदाय के युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। मामला की जानकारी मिलने के बाद तिसरी थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। जानकारी के अनुसार तिसरी के एक गांव की पीड़िता गुरुवार की देर रात लघुशंका के लिए बडी बहन के साथ घर से निकली। तो दुसरे समुदाय का आरोपी युवक पीड़िता का मुंह दबाकर घसीटते हुए कुछ दूर खेत में ले गया। जहां आरोपी युवक ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इस दौरान पीड़िता जब मदद के लिए चिल्लाने लगी। तो आरोपी ने दुसरी बार उसका मुंह दबा दिया। वहीं छोटी बहन को काफी देर इंतजार करने के बाद भी लौटते नहीं देख, हल्ला कर परिजनों को मदद के लिए बुलाई। परिजनों का हल्ला सुनकर आरोपी युवक वहां से फरार होने में सफल रहा। जबकि उसकी बडी बहन उसे खोजते हुए खेत तक पहुंच गई। जहां उसकी छोटी बहन नग्न अवस्था में पड़ी हुई थी। परिजनों ने उसे पूरे मामले की जानकारी ली। जबकि दुसरे दिन शुक्रवार को परिजनों ने कैलाश सत्याशी चिल्ड्रैन फांउडेशन का सहारा लेकर तिसरी थाना पहुंची। और आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता देखते हुए तिसरी थाना पुलिस ने भी आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।