गिरिडीह में श्रद्धा भाव से चित्रगुप्त भगवान की की गई पूजा अर्चना
बार लाईब्रेरी सहित कई स्थानों पर प्रतिमा स्थापित कर पूजा समितियों ने की पूजा
कायस्थ समाज के लोग घरों में पूजा करने के बाद सार्वजनिक कार्यक्रम में हुए शामिल
भैयारी भोज में शामिल हुए समाज के लोग, उठाया भोज का लुत्फ
गिरिडीह। कलम और दवात के देवता भगवान चित्रगुप्त की जयंती गुरुवार को गिरिडीह में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर कायस्थ समाज के द्वारा अपने घरों के अलावे विभिन्न मंदिरों में सार्वजनिक तौर पर भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई।
इस क्रम में अधिवक्ता संघ भवन में केन्द्रीय चित्रगुप्त पूजा समिति भगवान चित्रगुप्त की भव्य प्रतिमा स्थापित कर बड़े ही धूमधाम से पूजा अर्चना की गई। वहीं करबला रोड स्थित चित्रांश भवन में राष्ट्रीय कायस्थ वृंद, पूराना जेल परिसर स्थित मंदिर में चित्रगुप्त महापरिवार, मकतपुर स्थित पंचमंदिर, पटेल नगर स्थित पूर्ण कामेश्वर मंदिर, बनियाडीह में कोयलांचल चित्रगुप्त परिवार के द्वारा भव्य रूप से भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना की गई।

मौके पर बार एसोसिएशन सहित विभिन्न पूजा स्थलों पर पूजा समिति के द्वारा भैयारी भोज का आयोजन किया गया। जिसमें कायस्थ समाज के अलावे अन्य समाज के भी लोग शामिल हुए प्रसाद ग्रहण किया। मौके पर बार लाइब्रेरी में आयोजित भैयारी भोज में पूर्व मंत्री चन्द्रमोहन प्रसाद, पूर्व विधायक निर्भय शहाबादी, विधायक जयप्रकाश वर्मा, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश सहाय, सचिव चुन्नू कांत, राकेश सिन्हा, अजय कुमार सिन्हा, अजय बक्शी, सतीश कुंदन, चंदन सिन्हा, राजीव सिन्हा, अमित सिन्हा सहित काफी संख्या में अधिवक्ता और समाज के लोग शामिल हुए।

वहीं पटेल नगर स्थित पूर्ण कामेश्वर मंदिर में आयोजित भैयारी में कपिल सिन्हा, प्रदीप कुमार सिन्हा, धीरज सिन्हा, हृदय कुमार सिन्हा, निरंजन सिन्हा, प्रदीप दरार सहित अभिषेक सहाय, दिनेश कुमार लाल मौजूद थे। पुराना जेल परिसर में ऋषि सिन्हा, रमेश सिन्हा, हांबू सिन्हा, अमित कुमार, रत्नेश सिन्हा, पंचानन सिन्हा, रितेश चन्द्रा सहित कई कमेटी के लोग मौजूद थे।