LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

गिरिडीह पहुंचे कांग्रेस के जिला संयोजक, मोदी सरकार के आठ साल को बताया सबसे खराब

गिरिडीहः
केन्द्र में मोदी सरकार के कार्यकाल गुरुवार को एक साल का हुआ। तो एक साल के कार्यकाल को लेकर कांग्रेस का जोरदार हमला मोदी सरकार पर खूब हुआ। गुरुवार को ही गिरिडीह कांग्रेस के संयोजक कुमार गौरव गिरिडीह पहुंचे। और जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा के नेत्तृव में पार्टी कार्यालय में बैठक किया। वहीं बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान संयोजक कुमार गौरव ने मोदी सरकार के कार्यकाल को बेहद खराब बताते हुए कहा कि मंहगाई और बेरोजगारी पर सवाल पूछना भी जुल्म हो चुका है। जबकि मोदी सरकार देश के भाईचारे को तोड़ने में दिनरात एक किए हुए है। मंदिर और मस्जिद के मुद्दे पर मोदी सरकार देश की अखंडता को तोड़ने के प्रयास में है। और इसका उदाहरण श्रीलंका है जहां बहुसंख्यकों की सत्ता रही, तो बौद्धधर्म के अनुयायियों ने आज श्रीलंका को तबाह और बर्बाद कर दिया। अगर हालात नहीं सुधरे, तो भारत को भी नुकसान से कोई नहीं बचा सकता। संयोज कुमार गौरव ने हेमंत सरकार के कार्यकाल की तारीफ करते हुए कहा कि विकास क्या होता है यह हेमंत सरकार के कार्यकाल में दिख रहा है। और तेजी से पूरा राज्य विकास की पटरी पर चल रहा है। इधर संयोजक ने पार्टी कार्यालय में नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया। और कार्यकर्ताओं को कई निर्देश दिए। जिलाध्यक्ष के साथ आपसी तालमेल कर संगठन को मजबूत करने का सुझाव दिया। वहीं बैठक में सतीश केडिया, अजय सिन्हा मंटु, उपेन्द्र सिंह, संतोष रासय समेत कई शामिल हुए।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons