LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

कोरोना काल में नौ राज्य के कलाकार गिरिडीह में करेगें अपने राज्य के लोकगीत और लोकनृत्य का प्रदर्शन

सलूजा गोल्ड के सहयोग से कला संगम कर रही तीन दिवसीय आयोजन

गिरिडीहः
कोरोना काल के जोखिम भरे हालात में गिरिडीह में दुसरे राज्यों के कलाकार अपने लोकगीत और लोकनृत्य का प्रदर्शन करेगें। नामचीन टीएमटी कंपनी सलूजा गोल्ड के सहयोग से प्रसिद्ध नाट्य संस्था कला संगम के तत्वाधान में सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। कला संगम के 21वें अखिल भारतीय बहुभाषी, लोकनृत्य और लघुनाटक प्रतियोगिता के मंच पर दुसरे राज्यों के कलाकारों को यह मौका मिलेगा। तीन दिवसीय प्रतियोगिता की शुरुआत तीन अप्रेल को शहर के मोती सिनेमा हाॅल में आयोजित प्रतियोगिता की जानकारी गुरुवार को कला संगम संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष परिमल सिन्हा और उपाध्यक्ष पंकज ताह और अंजनी सिन्हा ने संयुक्त रुप से प्रेसवार्ता कर दिया। इस दौरान संस्था के पदाधिकारियों ने पहले 15 राज्यों के कलाकारों को आंमत्रित किया गया था। लेकिन कोरोना के बढ़ते केस और बिगड़ते हालात के कारण नौ राज्य के कलाकार ही शामिल होगें। इसमें मणिपुर, उड़ीसा, बंगाल, बिहार, मेजबान टीम झारखंड के गिरिडीह समेत दुसरे जिले और यूपी, गुजरात, मध्य प्रदेश, दिल्ली व गुजरात के कलाकार शामिल होगें। प्रेसवार्ता के दौरान संस्था के इन पदाधिकारियों ने दावा किया कि कोरोना के हर गाईड लाईन का पालन करते हुए प्रतियोगिता को पूरा किया जाएगा। यही नही तीन दिनों के प्रतियोगिता को अब सू़क्ष्म कर दिया गया है। इसमें अब सिर्फ 13 नाटकों का मंचन किया जाना है। जिसमें उड़ीसा के साथ यूपी, दिल्ली, मध्य प्रर्देश, पलामू, और गुजरात के टीम द्वारा इन नाटकों का प्रदर्शित किया जाना है। इधर प्रेसवार्ता में सतीश कुंदन, मनोज कुमार मुन्ना समेत कई शामिल थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons