अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण व प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों का उत्साह चरम पर
- बड़ा चौक स्थित श्रीराम जानकी हनुमान मंदिर से निकाली गई भव्य शोभयात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब
- जय श्रीराम के जयकारे से गुंजा शहर से लेकर गांव, कई स्थानों पर हुई पुष्प वर्षा
गिरिडीह। अयोध्या में रामलला के मंदिर निर्माण प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही गिरिडीह के बड़ा चौक स्थित नवनिर्मित श्रीराम जानकी हनुमान मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रविवार को शहर में भगवान श्रीराम दरबार के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। करीब 20 हजार से अधिक की संख्या में महिलाएं, पुरूष व युवा जय श्रीराम का जयकारा लगाते हुए पूरे शहर का भ्रमण किया। शोभायात्रा भ्रमण से पूर्व पूरे विधि विधान के साथ भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण व हनुमान की प्रतिमा का अभिषेक किया गया। जिसके बाद उन्हें रथ पर विराजमान कर शोभायात्रा के साथ पूरे शहर का भ्रमण कराया गया। बड़ा चौक से निकली शोभा यात्रा और झांकी तिरंगा चौक, गांधी चौक, मुस्लिम बाजार, शिव मुहल्ला, पद्दम चौक, कालीबाड़ी, मकतपुर, बरगंडा, कचहरी रोड, टावर चौक सहित शहर के प्रमुख मार्गो का भ्रमण करते हुए वापस बड़ा चौक आकर समाप्त हुई।

500 वर्षों बाद अयोध्या में हो रहे भगवान श्रीराम मंदिर के निर्माण को लेकर लोगों में भक्ति के साथ साथ उत्साह इस कदर छाया हुआ है कि लोग स्वतः ही भगवान श्रीराम के हर एक उत्सव में शामिल होने के लिए पहुंच रहे है। यहीं वजह है कि रविवार को बड़ा चौक से निकली भव्य शोभा यात्रा में न सिर्फ भक्तों की भीड़ उमड़ी हुई थी। बल्कि जय श्रीराम के जयकारे के बीच भक्तों का उत्साह देखने लायक था। शोभा यात्रा में एक रथ में जहां भगवान श्रीराम दरबार की मूर्ति सजी थी। वहीं श्रीराम व माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान की झांकी के साथ-साथ राधा-कृष्ण व भगवान शिव और माता पार्वती की झांकी भी निकली हुई थी। वहीं शोभायात्रा में ढोल और बेंड की गुंज भी श्रीराम भक्तों के उत्साह का बढ़ा रहा था। इस दौरान शहर के कई हिस्सों में भगवान श्रीराम व उनके भक्तों के उपर पुष्पवर्षा की गई। वहीं पूर्व सदर विधायक निर्भय शाहाबादी ने भी मकतपुर में श्रीराम भक्तों के उपर पुष्प वर्षा की। जबकि शोभायात्रा में शामिल गायत्री परिवार व संघ से जुड़ी महिलाए वंदन और गीत गाते हुए चल रही थी।
- शोभा यात्रा में मौजूद थे

रामलला की भव्य शोभा यात्रा में पूर्व सांसद डॉ रविंद्र राय, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, प्रदेश कार्य समिति सदस्य चुन्नूकांत, भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, पूर्व मेयर सुनील पासवान, पूर्व डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ, जिला कोषाध्यक्ष मुकेश जालान, विभाकर पांडेय, बिनोद केशरी, विवेश जालान, राकेश मोदी, दीपक यादव, सुबोध प्रकाश, टिंकू यादव, संदीप डंगाईच, मनोज संघई, हरमिंदर सिंह बग्गा, दीपक शर्मा, संतोष गुप्ता, विवेक गुप्ता, विवेक गुप्ता विक्की, मिथुन चंद्रवंशी, आलोक केशरी, आरएसएस के मकेश रंजन सिंह, विहिप के गुड्डू यादव, रविन्द्र स्वर्णकार, शिवपूजन कुमार समेत हजारों की तादाद में महिला-पुरूष मौजूद थे।
- सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम, डीसी व एसपी ले रहे थे जायजा

रामलला की शोभा यात्रा को लेकर पूरे शहर के अलावे ग्रामीण ईलाके में भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। बड़ा चौक, कालीबाड़ी चौक, पद्दम चौक, मुस्लिम बाजार, टॉवर चौक, मकतपुर चौक के अलावा चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात किए गए थे। बड़ा चौक में स्वयं डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, एसपी दीपक कुमार शर्मा, एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह, साईबर डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी, नगर थाना प्रभारी राम नारायण चौधरी, मुफ्फसिल थाना प्रभारी कमलेश पासवान दल बल के साथ पूरी मुस्तैदी के साथ जुटे हुए थे। एसडीपीओ व थाना प्रभारी पूरे शोभा यात्रा के साथ चल रहे थे। वहीं डीसी व एसपी शोभा यात्रा को लेकर अन्य पदाधिकारियों से लगातार वार्तालाप करते दिखे।