बाइक की टक्कर में पति पत्नी गंभीर रूप से हुए घायल, नही आाई 108 एम्बूलेंस सेवा
- एक घटंा करना पड़ा इमरजेंसी सेवा का इंतिजार, नही थे डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी
- प्राथमिक उपचार के बाद किया रेफर
गिरिडीह। तिसरी प्रखंड के भंडारी रोड तालाब मोड़ के पास दो बाइक के बीच टक्कर हो गई। जिसमें एक बाइक में सवार पति दिनेश मरांडी व पत्नी देवकी हेम्ब्रोम का बायां हाथ टूट गया। वहीं दूसरे बाइक चालक को भी चोट लगी है। आस पास के ग्रामीणो ने घायल दंपति दिनेश मरांडी व उनकी पत्नी देवकी हेम्ब्रोम को इलाज हेतु एम्बुलेंस को फोन करने के बाद भी काफी देर तक नही आने पर बाइक से तिसरी अस्पताल ले गए। अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड बंद रहने के कारण एक घंटा तक घायल व्यक्ति इंतजार घायल करते रहे। करीब एक घंटे के बाद डाक्टर ज्ञानेंद्र कुमार व स्वास्थ्य कर्मी चंदन कुमार पहुंचे और प्राथमिक उपचार की। उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए घायल दिनेश मरांडी व उनकी पत्नी को गिरिडीह रेफर कर दिया।

बताया जाता है कि दिनेश मरांडी गिरिडीह के कृषि विभाग में पियून पद पर कार्यरत है। अपनी पत्नी देवकी के साथ बाइक से घर पंदनाटांड़ से तिसरी बाजार जाने के दौरान यह घटना घटी। ग्रामीणो ने बाइक टक्कर होने के बाद एक बाइक को जप्त कर रख लिया है। बाइक चालक घटना स्थल से भाग गया।