LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

शिक्षा विभाग के साथ मुखिया संघ ने की बैठक, विद्यालय से जुड़े कई मुद्दे पर हुई चर्चा

गिरिडीह। गावां प्रखंड स्थित पंचायत भवन गावां में मंगलवार को गावां प्रखंड के सभी पंचायतों के मुखिया के संग शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बैठक की। बैठक की अध्यक्षता मुखिया संघ के अध्यक्ष कन्हाई राम ने किया। वहीं बैठक में बीईईओ तीतू लाल मंडल मुख्य रूप से उपस्थित हुए।

मौके पर मुखिया संघ के अध्यक्ष कन्हाई राम ने बताया कि सभी पंचायतों में विद्यालय के विकास के लिए बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक में विद्यालय से जुड़ी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई है। वहीं सरकार की पत्र के आलोक में सभी पंचायतों में पांच सदस्यों की निगरानी समिति का गठन भी किया जा रहा है। निगरानी समिति में पंचायत के मुखिया, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, उच्च विद्यालय के शिक्षक एवम बीईईओ रहेंगे। जो विद्यालय में विकास से जुड़े कार्यों की जांच करेंगे। चाहे एमडीएम का मामला हो, चाहे बच्चों के पढ़ाई का मामला हो या प्रति वर्ष सहायक शिक्षक के मानदेय में बढ़ोतरी का मामला हो, बिना जांच समिति और मुखिया के लिखित के कार्य पूर्ण नहीं माना जाएगा।

मौके पर सभी पंचायत के मुखिया व उनके प्रतिनिधि, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य, बीपीओ, उच्च विद्यालय के शिक्षक आदि उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons