हरदिल अजीज पीएम वाजपेई को गिरिडीह भाजपा ने किया याद, वृद्धों के बीच फल, तो पूर्व विधायक ने किया कंबल वितरण
गिरिडीहः
हरदिल अजीज भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जंयती शनिवार को गिरिडीह भाजपा ने भी धूमधाम के साथ मनाया। इस दौरान हरिचक स्थित पार्टी कार्यालय में जहां कार्यक्रम आयोजित कर पार्टी नेताओं और विधायक ने भूतपूर्व पीएम वाजपेई के तस्वीर पर माल्यार्पण किया। और उन्हंे स्मरण किया। वहीं मौके पर जिलाध्यक्ष महादेव दुबे के नेत्तृव में जमुआ विधायक केदार हाजरा, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, किसान मोर्चा के अध्यक्ष दिलीप वर्मा, पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार समेत अन्य नेताओं को शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। जयंती समारोह को लेकर वक्ताओं ने कहा कि पूर्व पीएम वाजपेई ने जिस राष्ट्र का सपना देखा था। उसे अब मोदी, शाह और योगी की जोड़ी पूरा कर रहे है। नीचले तबके के एक-एक व्यक्ति के घर बिजली और पानी पहुंचाने का संकल्प और छत्त उपलब्ध कराना। यही सपना वाजपेई ने देखा था। और अब इसी सपने को पूरा किया जा रहा है।

पार्टी कार्यालय में हुए कार्यक्रम के बाद शहर के वृद्धाश्राम में रहने वाले वृद्धों के बीच भाजपा नेताओं ने फल वितरण भी किया। और वृद्धों का आशीर्वाद लिया। तो सदर अस्पताल में भी मरीजों के बीच फल वितरण किया गया। इस दौरान भाजपा नेता सुरेश साव, सुभाष सिन्हा, सांसद प्रतिनिधी दिनेश यादव, संदीप डंगाईच, शालिनी वैशखियार, ज्योति शर्मा, हरमिंदर सिंह बग्गा और छोटू खान समेत कई मौजूद थे। इधर सदर प्रखंड के पूर्वी भाग में ही पूर्व पीएम के जंयती को लेकर पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी और भाजपा नेता संजीत सिंह पप्पू द्वारा जरुरतमंदो के बीच कंबल का वितरण किया। मौके पर भाजपा नेताआंे ने कई दिव्यांगो के बीच भी कंबल का वितरण किया। पूर्व विधायक शाहाबादी के साथ राजेश गुप्ता, दीपक पंडित, संत कुमार लल्लू, किशोर साव, वीरेन्द्र वर्मा, गौतम तिवारी समेत कई मौजूद थे।