LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

गायत्री शक्तिपीठ में आयोजित गुरु पूर्णिमा पर्व का हुआ समापन

  • पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ को दी गई पूर्णाहुति
  • 50 लोगों ने वेद मंत्र गायत्री की दीक्षा ग्रहण की

गिरिडीह। गायत्री शक्तिपीठ विगत 2 दिनों से चल रहे गुरु पूर्णिमा पर्व का समापन बुधवार को पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ से हो गया। मनुष्य मात्र के उज्जवल भविष्य एवं कल्याण को लेकर गायत्री महामंत्र का अखंड जप किया गया एवं गायत्री दीप महायज्ञ संपन्न हुआ। महायज्ञ का संचालन पूनम गुप्ता, उर्मिला वर्णवाल एवं विनीता देवी ने संयुक्त रूप से किया। सबसे पहले सर्वप्रथम गुरु पूजन का कार्यक्रम संपन्न किया गया। वहीं कार्यक्रम में लगभग 50 लोगों ने वेद मंत्र गायत्री की दीक्षा ग्रहण की साथ ही 5 बच्चों का विद्यारंभ संस्कार, एक विवाह दिवस संस्कार संपन्न कराया गया।

मौके पर जिला युवा प्रभारी अरुण कुमार ने कहा कि अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक एवं संरक्षक वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जिन्होंने अपने 80 वर्ष के जीवन काल में 3500 पुस्तकों का लेखन किया और पूरे भारतवर्ष में लगभग तीन हजार गायत्री शक्तिपीठ एवं चेतना केंद्रों का निर्माण किया, जहां से उनके विचारों एवं संदेशों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। कहा कि युग ऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य से जुड़कर लोग अपने जीवन में सुख शांति एवं समृद्धि को प्राप्त कर रहे हैं।

कहा कि समाज के लिए नशा एक बहुत बड़ा अभिशाप है। गायत्री परिवार से जुड़े हुए लोग नशा का परित्याग करके अपने धन एवं स्वास्थ्य को बचा रहे हैं। कहा कि शांतिकुंज के द्वारा पूरे भारतवर्ष में युवा जोड़ो अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत युवाओं को जीवन में कैसे सफलता मिलेगी, हम कैसे तनाव से मुक्ति पाएंगे और नशा से कैसे बच पाएंगे इसके सूत्र बतलाए जा रहे हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य प्रबंधक कामेश्वर सिंह, दर्शन पंडित, दयानंद प्रसाद, भागीरथ प्रसाद सिंह, अमित कुमार, प्रकाश मंडल, अरुण भदानी, प्रकाश गुप्ता, अभिषेक रजक, रंजीत कुमार, जय प्रकाश राम, पूनम गुप्ता, पार्वती वर्णवाल, उर्मिला बरनवाल, विनीता देवी, यशोदा देवी, अर्चना देवी, रोशनी देवी सहित महिला मंडल की बहनों का सहयोग रहा।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons