LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

गुरू पूर्णिमा पर गिरिडीह के शांति भवन आश्रम में दिखा गुरु भक्ति का नजारा

  • कई राज्यों और जिले से आए भक्तांे ने की गुरु मां नारायणी की वंदना

गिरिडीह। गुरू पूर्णिमा के मौके पर गुरु के प्रति आस्था और भक्ति बुधवार को गिरिडीह में भी देखने को मिली। कई स्थानों पर कार्यक्रम के आयोजन हुए और गुरु के महत्व से लोगों को अवगत कराया गया। वहीं दुसरी तरफ शहर के मकतपुर शांति भवन आश्रम में गुरू पूर्णिमा पर भव्य आयोजन किया गया। महामारी के झटके से निकल रहे भक्तो को लिए बुधवार को आश्रम का दरवाजा भक्तो के भक्ति के लिए खुला। जहां आश्रम की दिवगंत साध्वी गुरू भगवती देवी नारायणी की मूर्ति का भक्तों ने पूजा अर्चना की और माता नारायणी का स्मरण भी किया। इस दौरान पूरे शांति भवन आश्रम को आकर्षक रूप से सजाया गया था।

गुरू पूर्णिमा के मौके पर आश्रम में कोलकाता, बिहार, सिलीगुड़ी, कोडरमा समेत कई राज्यों और जिले के भक्तो की भीड़ इस दौरान शांति भवन आश्रम में जुटी थी। जहां हजारों की संख्या में पहुंचे भक्तो ने दिवगंत गुरु मां नारायणी का वंदन किया और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लेते दिखे। महिलाओ से लेकर युवतियां और युवाओं में माता नारायणी की पूजा अर्चना का उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही आश्रम में पूजा अर्चना का दौर शुरू हुआ, जो दोपहर तक चलता रहा। देर शाम होते ही आश्रम के राधा कृष्ण मंदिर समेत पूरा आश्रम लाइटों की सजावट से झिलमिल से नहा उठा।

शांति भवन आश्रम में हुए भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव को लेकर आश्रम की साध्वी उर्मिला चेतन ने गुरु पूर्णिमा के महत्व से एक एक भक्तो को अवगत कराई। वहीं महोत्सव को सफल बनाने में कौशल भगवान, कुसुम चेतन, उमा चेतन, गीता भगवान, विनिता चौतन और प्रज्ञा चेतन की भूमिका भी बेहद खास रही।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons