LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहछत्तीसगढ़जम्मू कश्मीरझारखण्डराँची

गांडेय मंे आदिवासी महिलाओं की बेटी बनने के प्रयास में कल्पना, कई स्थानों पर किया क्षेत्र भ्रमण

गिरिडीहः
गांडेय के रण से राजनीतिक में पहली बार किस्मत आजमा रही इंडि गठबधन की प्रत्याशी कल्पना सोरेन अब क्रिकेट के पिच पर फोम में नजर आ रही है। शनिवार को पहले जहां उत्सव उपवन में कल्पना सोरेन ने गांडेय के 15 पंचायत के 68 गांव के आदिवासी प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। और उनसे सीधा संवाद कायम किया। इस दौरान उत्सव उपवन में कल्पना ने प्रतिनिधियो ंसे उनकी परेशानियों को समझा, और कहा कि बहुत अच्छे हालात नहीं है आदिवासी समुदाय के। उनके जीवन स्तर को सुधारना जरुरी है। उत्सव उपवन में आदिवासी प्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद कल्पना सोरेन इसके बाद गांडेय और बेंगाबाद के महुआर दुर्गा मंडल पहुंची। जहां स्थानीय लोगों से मिली, और उनसे रुबरु हुई।

इसके बाद कल्पना सोरेन ने करीब दर्जन भर गांवो का भ्रमण की। और ग्रामीणों से सीधा संवाद कायम किया। कई स्थानों पर इंडि गठबंधन की प्रत्याशी कल्पना सोरेन का स्वागत भी गर्मजोशी के साथ किया गया। लेकिन आदिवासी महिलाओं में कल्पना सोरेन को लेकर एक उत्साह का माहौल रहा। लिहाजा, आदिवासी महिलाओं ने पांरपरिक तरीके के साथ उनका स्वागत भी की। इस दौरान उनके साथ राज्यसभा सांसद डा. सरफराज अहमद समेत झामुमो के कई नेता मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons