LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

गिरिडीह के प्रधान गुरुद्वारा में सादगी के साथ मनाया गया गुरु हरराय का प्रकाशोत्सव पर्व

गिरिडीहः
सिखांे के सांतवे गुरु हरराय का प्रकाशोत्सव रविवार को गिरिडीह के स्टेशन रोड स्थित प्रधान गुरुद्वारे में धूमधाम से मनाया गया। सांतवे गुरु हरराय जी के प्रकाशोत्सव पर्व को महामारी को देखते हुए सादगी के साथ मनाया गया। ना तो गुरुद्वारे की कोई विशेष सजावट हुआ। और ना ही कोई तामझाम। इस दौरान प्रधान गुरुद्वारे में सिख समुदाय के श्रद्धालुओं का जुटान होना शुरु हुआ। तो दोपहर में गुरुद्वारे में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। और दूरी का ध्यान रखते हुए सिख समुदाय के पुरुषों के साथ महिलाएं और युवक-युवतियां शब्द-र्कीतन में शामिल हुए। तो स्थानीय रागी जत्था के द्वारा गुरुमंत विचार के साथ विशेष शब्द-र्कीतन किया गया। मौके पर एक सप्ताह से लगातार चल रहे साहेब पाठ का समापन भी किया गया।

साहेब पाठ के समापन के साथ शब्द-र्कीतन का समापन हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने प्रकाशोत्सव को लेकर एक-दुसरे को बधाई देते दिखें। वहीं मौके पर गुरु के लंगर का आयोजन हुआ। जिसमें सिख समुदाय के साथ दुसरे समुदाय के लोग भी शामिल हुए। गुरुद्वारे में हुए धार्मिक कार्यक्रम के दौरान गुरु सिंह सभा के पदाधिकारी गुणवंत सिंह सलूजा, अमरजीत सिंह सलूजा, ऋषि सिंह सलूजा, सरदार त्रिलोचन सिंह, ऋषि दुआ, सन्नी सिंह सलूजा, देवेन्द्र सिंह सलूजा और गुरुद्वारा के पुजारी इकबाल सिंह कालरा समेत कई श्रद्धालु शामिल हुए।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons