गिरिडीह के प्रजापिता विवि में मनाया गया होली मिलन समारोह
झांकियो के माध्यम से प्राकृतिक के बदलते स्वभाव के कारण हो रहे नुकसान को दर्शाया गया
गिरिडीहः
प्रजापिता ब्रह्कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के गिरिडीह शाखा ने शुक्रवार को शहर के कचहरी रोड स्थित शाखा कार्यालय में 85वीं त्रिमूर्ति जंयती सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का उद्घाटन धार्मिक संस्था ईश्वरीय विवि की कोलकाता से आई सब-जोन प्रभारी कमला बहन, धनबाद की केन्द्र संचालिका अनु बहन, नमिता बहन और गिरिडीह केन्द्र की संचालिका प्रिया बहन ने संयुक्त रुप से द्वीप जलाकर की। प्रजापिता ब्रह्कुमारी के होली मिलन समारोह को लेकर खास यह भी रहा कि मिलन समारोह में गुलाल की जगह झांकियों के माध्यम से प्राकृतिक के बदलते स्वभाव को संस्था के अनुईयायियों के बीच दर्शाया गया। यमराज, भक्त प्रह्लाद समेत अन्य देवी-देवताओं का वेशधरे कलाकारों ने मृत्यु और जीवन की हकीकत को झांकियों के माध्यम से अवगत कराया। झांकियो के माध्यम से अनुईयायियों को यह भी बताया गया कि प्राकृतिक के बदलते स्वभाव ने आज के दौर में मानव जीवन को खतरे में डाल दिया है। क्योंकि बेमौसम की बारिश हो रही है तो अकाल भी पड़ रहा है।

जीवन-मृत्यु के रहस्य को झांकियों के माध्यम से बताया गया कि जीवन के बाद मृत्यु अटल सत्य है। हर कोई मोह-माया और क्रोध के साथ पांखड में जिस प्रकार डूबे है। उसी प्रकार लोगों के जीवन की क्षय भी हो रहा है। 85वें त्रिमूर्ति जंयती सह होली मिलन समारोह के दौरान ईश्वरीय विवि के गिरिडीह केन्द्र में झांकियों के माध्यम से कई समाजिक नुकसान और फायदे भी दिखाएं गए। मौके पर सब जोन प्रभारी ने कमला बहन ने कहा कि भक्त प्रह्लाद और होलिका के जीवन और मृत्यु हर एक इंसान के जीवन को कई संदेश देती है। इधर समारोह को सफल बनाने में गिरिडीह केन्द्र की श्वेता शर्मा, नीलेश कुमार, संजीव कुमार, गुरुचरण कौर, तंजिद्र कौर, शिप्रा सलूजा, विनीता संघई, रुपा मोदी, रेखा मोदी समेत काफी संख्या में अनुईयायी मौजूद थी।