LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

गिरिडीह के पीरटांड मंे शिक्षक का सड़क हादसे में मौत, गांडेय में दो बाईक सवार युवक घायल

गिरिडीहः
गिरिडीह के पीरटांड के हरलाडीह ओपी के चांदनी चाौक के समीप दो बाईक के टक्कर में एक शिक्षक की मौत हो गई। घटना बुधवार दोपहर का है। जानकारी मिलने के बाद हरलाडीह ओपी की पुलिस घटनास्थल पहुंची, और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक प्रकाश मंडल धनबाद के केदुआंडीह के रहने वाले थे, और पीरटांड के महेशलिटी गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बतौर शिक्षक कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार स्कूल खत्म होने के बाद मृतक अपने बाईक से घर धनबाद के केदुआंडीह जा रहे थे। इसी दौरान उनके बाईक से दुसरे का जबरदस्त टक्कर हुआ। जिसमें मौके पर ही शिक्षक प्रकाश मंडल की मौत हो गई। इधर बुधवार की देर शाम ही गांडेय थाना क्षेत्र के गिरिडीह-जामताड़ा मेन रोड के जवानी मोड़ में सड़क हादसे में दो बाईक सवार युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गए। घायलों का पहचान फिलहाल नहीं हो पाया। लेकिन स्थानीय लोग दोनों युवाकों को इलाज के लिए गांडेय स्वास्थ केन्द्र भेजा। जहां से दोनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons