LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

गिरिडीह के देवरी पुलिस ने अवैध शराब से लोड दो वाहनों को किया जब्त

गिरिडीहः
गिरिडीह के देवरी थाना पुलिस ने ब्रांडेड कंपनी के शराब के बड़े खेप के साथ दो कारों को जब्त किया। दोनों कारों में अलग-अलग कंपनियों के शराब का स्टाॅक रखा था। दोनों कारों में डेनिश स्पेशल ब्रांड के 240 पीस बोतल मिले। तो दुसरे वाहन इनोभा से भी इतनी संख्या में ही बोतल पाएं गए। पुलिस अब दोनों वाहनों के नंबर के आधार पर शराब के अवैध कारोबारियों तक पहुंचने के प्रयास में है। देवरी थाना प्रभारी संतोष कुमार को यह सफलता शनिवार की सुबह मिली। जब गिरिडीह-जमुई से सटे सीमावर्ती चतरो-चकाई के सुखलजोरिया मोड़ के समीप ब्रांडेड कंपनियों के अवैध शराब से लोड इनोभा समेत दो वाहन गुजर रहे थे। इसी दौरान सुखलजोरिया मोड़ में छापेमारी की गई। और दोनों वाहनों को रोका गया। लेकिन दोनों वाहनों में सवार तस्कर फरार होने में सफल रहे। इस दौरान दोनों वाहनों की जांच की गई। तो दोनों वाहनों से शराब के खेप जब्त किए गए। पुलिस के अनुसार देवरी होते हुए दोनों वाहन जमुई की और जा रहे थे। इसी क्रम में दोनों को जब्त कर खंगाला गया। जिसमें शराब पाएं गए।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons