LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहजम्मू कश्मीरझारखण्डराँची

गिरिडीह के धनवार में मूलवासी सदान मोर्चा का हुआ महासम्मेलन, राजनीतिक दलों पर भड़के मोर्चा के पदाधिकारी

गिरिडीहः
गिरिडीह के धनवार में रविवार को मूलवासी सदान मोर्चा का महासम्मेलन आयोजित हुआ। महासम्मेलन में रोबिन कुमार और दिलीप साहु शामिल हुए। तो मूलवासी सदान मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद भी महासम्मेलन में शामिल हुए। और राजनेताओं पर भड़ास निकालते हुए कहा कि राजनीतिक दलों का झंडा धोने का काम करे मूलवासी। और सांसद-विधायक का टिकट मिले बाहरियों को, यह बर्रादश्त नहीं होगा। अब तक तमाम राजनीतिक दलों ने मूलवासियों के अधिकारों को छीना है। राजेन्द्र प्रसाद ने यूपी-बिहार और महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों का उदाहरण देते हुए कहा कि इन राज्यों में बाहरियों को उम्मीदवार बनाकर राजनीतिक दल दिखाएं। क्योंकि झारखंड सदानों का दशकों पुराना घर रहा है। तो अपने अधिकार किसी को छीनने नहीं दे सकते। महासम्मेलन में इस दौरान राज्य में विस सीटों की संख्या 160 और लोस सीटों की संख्या 28 करने का मांग किया गया। मूलवासी सदान मोर्चा के महासम्मेलन में रोबिन साहु ने कहा कि सदान किसी खास जाति की बात नहीं करता, बल्कि जमात की बात करता है। जिसमें हिंदु और मुस्लिम दोनों ही आते है। धर्म के नाम पर मूलवासी सदान मोर्चा को कोई राजनीतिक दल बांधकर नहीं रखे। मूलवासी सदान मोर्चा अपने बच्चों के हर अधिकार को लेना जानता है। इधर महासम्मेलन में दिनेश सोंथालिया, प्रकाश गुप्ता, भीम साव, सतार मियां, बालेशवर राम, राजेन्द्र मोदी, रोहित दास, दयानंद कुमार, सुरेश साहु, राम रतन साहु, अनिल कुमार, अमित कुमार, मुकेश कुमार, प्रेम कुमार समेत कई मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons