केन्द्रीय मंत्री के जन आशीर्वाद यात्रा की तैयारी में जुटे गिरिडीह के भाजपाई
गिरिडीहः
भाजपा के गिरिडीह जिला कमेटी की बैठक शनिवार को परिसदन भवन में हुआ। बैठक में पार्टी के प्रर्देश महामंत्री आदित्य साहु के साथ प्रर्देश मंत्री सूबोध सिंह, जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, जमुआ विधायक केदार हाजरा और पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी समेत कई शामिल हुए। बैठक में जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर चर्चा किया गया। तो 19 अगस्त को जन आशीर्वाद यात्रा में केन्द्रीय मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी के स्वागत को भव्य बनाने का निर्णय लिया गया। पार्टी के प्रर्देश पदाधिकारियों ने इस दौरान जन आशीर्वाद यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर जिला कमेटी के पदाधिकारियों को कई दायित्व सौंपा। वहीं प्रर्देश पदाधिकारियों ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री बनने के बाद कोडरमा सांसद का पहली बार गिरिडीह आगमन हो रहा है। ऐसे में जन आशीर्वाद यात्रा कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में कोई कमी नहीं रहना है। इस बीच बैठक में महापौर प्रकाश सेठ, पूर्व महापौर सुनील पासवान, चुन्नूकांत, सांसद प्रतिनिधी दिनेश यादव, किसान मोर्चा के अध्यक्ष दिलीप वर्मा, यदुनंदन पाठक, सुनील अग्रवाल, सुभाष चन्द्र सिन्हा, मुकेश जालान, संदीप डंगाईच, नवीन सिन्हा, संगीता सेठ, इरफान खान, मनोज मोर्या, मोती लाल उपाध्याय समेत कई मौजूद थे।