LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

आर्मी भर्ती योजना अग्निपथ के विरोध में गिरिडीह युवा कांग्रेस ने किया पीएम और गृहमंत्री का पुतला दहन

गिरिडीहः
आर्मी भर्ती बहाली योजना अग्निवीरों की बहाली के बीच भर्ती प्रकिया का विरोध अब भी जारी है। मंगलवार को ही गिरिडीह युवा कांग्रेस ने शहर में पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया। और सरकार के इस भर्ती बहाली योजना का विरोध जताया। पुतला दहन में कांग्रेस के अध्यक्ष नरेश वर्मा, के साथ युवा कांग्रेस के प्रर्देश महासचिव भूपेश कुमार, यश सिन्हा, अहमद रजा नूरी, प्रमोद राय, गंगाधर महतो, अरशद अंसारी, आबिद अंसारी, समीर चाौधरी समेत कई कांग्रेसी नेता शामिल हुए। झंडा मैदान से निकल कर युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन शहर भ्रमण किया। इस दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी और गृहमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी करते दिखे। भर्ती बहाली योजना को युवाओं के साथ मजाक बताते हुए युवा कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि युवाओं को रोजगार दे नहीं सकती मोदी सरकार। लेकिन उसका मजाक जरुर उड़ाना है। टावर चाौक पहुंच कर युवा कांग्रेस के नेताओं ने दोनों का पुतला दहन किया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons