LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

गिरिडीह पुलिस ने बेंगाबाद इलाके से पांच साइबर आपराधियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

  • एसपी ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी, कहा साइबर अपराधियों के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाई

गिरिडीह। प्रतिबिम्ब पोर्टल की सहायता से से एक बार फिर पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में गिरिडीह पुलिस को सफलता मिली है। जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र में कुछ साइबर अपराधी आम लोगों से ठगी कर रहें थे। इस सूचना के आधार पर साइबर डीएसपी आबिद खान के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी करते हुए साइबर क्राइम को अंजमा दे रहे पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया। प्रेसवार्ता के माध्यम से उक्त जानकारी देते हुए एसपी दीपक कुमार शर्मा ने बताया की साइबर क्राइम के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है और उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज रही है।

बताया की गिरफ्तार साइबर अपराधियों में मरगोमुंडा थाना क्षेत्र के केंदुवाटांड़ के रहने वाले 26 वर्षीय दिलीप कुमार मंडल, 22 वर्षीय प्रवीण कुमार मंडल, नयाडीह के रहने वाले 19 वर्षीय मोज्जम अंसारी, तिसरी थाना क्षेत्र के कटकोको के रहने वाले 26 वर्षीय राजू बेसरा, बगेादर थाना क्षेत्र के अटका के रहने वाले पवन कुमार मंडल शामिल है। अपराधियों के पास से 7 मोबाइल, 8 सिम कार्ड, दो बाइक व पांच एटीम बरामद किया गया है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons