LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

गिरिडीह नगर निगम के बैंक आॅफ बड़ौदा के बैंक खाते से 97 हजार रुपए की हुई चोरी

गिरिडीहः
गिरिडीह नगर निगम के बैंक आॅॅफ बड़ौदा के सरकारी बैंक खाते से करीब 97 हजार निकासी कर ली गई। और इसकी जानकारी नगर निगम को करीब दो माह बाद लगा। जब बैंक खाते से पैसे निकासी का मामला बैंक आॅफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक को लगने के बाद शाखा प्रबंधक पवन गुप्ता ने नगर थाना में रौशन कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। मंगलवार की शाम शाखा प्रबंधक के आवेदन पर केस दर्ज किया गया। इसकी पुष्टि शाखा प्रबंधक पवन गुप्ता ने भी किया है। जानकारी के अनुसार निगम के जिस बैंक खाते से 97 हजार की निकासी कर ली गई। उस खाते में उपलब्ध फंड की राशि इस वित्तीय वर्ष में राज्य सरकार को संरेडर करना था। लेकिन निगम के कर्मियों की लापरवाही से फंड की राशि संरेडर नहीं हुई। तो उसका फायदा आरोपी रौशन कुमार ने उठाते हुए खाते से सारी राशि का निकासी कर लिया। राशि निकासी के लिए आरोपी रौशन ने निगम के उसी चेकबुक का डुप्लीकेट चेक बनाकर धोखाधड़ी को अंजाम दिया। धोखाधड़ी का यह मामला बीतें माह जून का बताया जा रहा है। लेकिन बैंक आॅफ बड़ौदा ने जब बीतें माह एक जूलाई को इस खाते का बैंक स्टेटमेंट निकाला तो देखा कि खाते से 97 हजार का निकासी कर लिया गया है।


जानकारी के अनुसार नकली चेक तैयार कर राशि निकासी करने की पहचान अब तक पटना के गर्दनीबाग के रौशन कुमार के रुप में किया गया है। इतना ही नही बैंक आॅफ बड़ौदा गिरिडीह के निगम के खाते से राशि की निकासी कर गर्दनीबाग एक्सिस बैंक में सारे पैसे का ट्रांसर्फर किया गया। वैसे यह भी स्पस्ट नहीं हुआ है कि बैंक आॅफ बड़ौदा ने जिस रौशन कुमार के खिलाफ नगर थाना में केस दर्ज कराया है। वह नाम भी सही है या डुप्लीकेट। लेकिन नकली चेक इसी रौशन कुमार के नाम से तैयार किया गया। लिहाजा, नगर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। इधर बैंक आॅफ बड़ौदा के प्रबंधक की मानें तो निगम के खाते के जिस नंबर का चेक का डुप्लीकेट चेक बनाया गया। उस नंबर के चेक से निगम द्वारा रांची खनन विभाग को 50 हजार का भुगतान किया गया था। लेकिन रांची खनन विभाग ने उस चेक का इस्तेमाल किया ही नहीं। जबकि आरोपी रौशन कुमार ने इस चेक का डुप्लीकेट चेक बनाकर जमशेदपुर एक्सिस बैंक में डाला। जहां से क्लियरेंस के लिए मुंबई भेजा गया। मुंबई से क्लियरेंस मिलने के बाद रौशन कुमार को 97 हजार का भुगतान कर दिया गया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons