LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहजम्मू कश्मीरझारखण्डराँची

मेरी माटी मेरा देश अभियान को लेकर गिरिडीह नगर निगम और धनवार भाभा पब्लिक स्कूल ने कई कार्यक्रम का आयोजन

गिरिडीहः
केन्द्र सरकार के मेरी माटी मेरा देश अभियान कार्यक्रम पिछले कई दिनों से गिरिडीह में जारी है। इसी क्रम में शनिवार को नगर निगम के तत्वाधान में शहर के बरमसिया स्थित चिल्ड्रैन पार्क में कई कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस दौरान हर कार्यक्रम में उप नगर आयुक्त स्मृति कुमारी भी शालिम हुई। सबसे पहले मौजूद महिलाओं को कलश और दीया दिया गया। महिलाओं ने वहां की मिट्टी जुटाईए इसके बाद दीया लेकर वीर शहीदों को याद किया गया। उप नगर आयुक्त स्मृति कुमारी के नेत्तृव में ही वसुधा वंदन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। जबकि पौधारोपण कार्यक्रम के तहत पूरे पार्क में कई फलदार पौधे लगाएं गए। नगर निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम के अंतिम छोर में झंडोतोलन कर राष्ट्रगान पेश किया गया। इधर उप नगर आयुक्त स्मृति कुमारी ने कहा कि मेरा देश मेरी माटी भारत सरकार के इस कार्यक्रम ने एक.एक देशवासियों को खुद में भारतीय होने का गौरव प्रदान किया है। क्योंकि सीमाओं में वीर जवानों की निगरानी के कारण ही देश अखंड और सुरक्षित है। इधर गिरिडीह के धनवार स्थित भाभा पब्लिक स्कूल में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत कलश यात्रा निकाला गया। कलश यात्रा की शुरुआत पौधारोपण कर किया गया। भाभा पब्लिक स्कूल से निकल कर कलश यात्रा पूरे बरजो पंचायत का भ्रमण किया। मौके पर स्कूली छात्रों द्वारा भारत माता के जयकारें भी खूब लगाएं गए। भ्रमण के बाद कलश यात्रा वापस स्कूल पहुंच कर समाप्त हुआ। जहां स्कूल परिसर में शहीदों को श्रद्धाजंलि दिया गया। तो कलश में स्कूली छात्रों से शहीदों की धरती के मिट्टी भी लिए गए। मौके पर स्कूल के प्राचार्य रवीन्द्र नाथ सिंह ने कहा कि स्कूल के इस मिट्टी को अब जिला भेजा जाएगा। और उसके बाद मिट्टी दिल्ली जाएगी। जहां अमृत वाटिका का निर्माण किया जाना है। इधर कार्यक्रम को सफल बनाने में भाभा पब्लिक स्कूल के गुरजीत कुमार निषादए अजय चाौधरीए सूलोचना सेठए गायत्रीए संगीताए पायल और मुनमुन समेत अन्य शिक्षकों की भूमिका खास रही।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons