LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहजम्मू कश्मीरझारखण्डराँची

उत्तरकाशी के टनल में फंसे बिरनी के दोनों मजदूरों के घर पहुंचे गिरिडीह कांग्रेस नेताओं की टीम

गिरिडीहः
करीब नौ दिनों से उत्तराखंड के उत्तरकाशी के निर्माणाधीन टनल में फंसे बिरनी प्रखंड के दो गांव के मजदूरों के घर शुक्रवार को गिरिडीह कांग्रेस के नेता पहुंचे। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया के साथ प्रर्देश कांग्रेस के सचिव नरेश वर्मा, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष निरंजन राय, राजकिशोर सिंह, असलम समेत अन्य नेताओं ने दोनों मजूदरों के परिजनों से मुलाकात किया। और हिम्मत बंधाते हुए कहा कि हर रोज जानकारी मिल रही है कि दोनों मजदूर समेत राज्य के 15 मजदूर सुरक्षित है। जिन्हें सुरक्षित निकालने का युद्धस्तर पर प्रयास जारी है। कांग्रेस नेताओं ने भरोषा दिलाया कि जिस हालात से मजदूरों के परिजन गुजर रहे है। उसे गिरिडीह कांग्रेस को भी चिंता है और इसलिए कांग्रेस नेताओं की टीम उनके घर पहुंची है। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने दोनों मजदूरों के परिजनों को मौके पर आर्थिक सहयोग देते हुए बिरनी बीडिओ से वार्ता कर दोनों के परिजनों को अनाज उपलब्ध कराने की अपील किया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons