पुर्नमनोनित अध्यक्ष महादेव दुबे को पूर्व विधायक समेत गिरिडीह भाजपा ने किया सम्मानित
गिरिडीहः
गिरिडीह भाजपा की कमान दुसरी बार महादेव दुबे को मिलने के बाद पार्टी द्वारा बधाईयों का सिलसिला जारी है। तो शनिवार को ही पूर्व सदर विधायक के कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सम्मान समारोह में पूर्व सदर विधायक निर्भय शाहाबादी के साथ जिला महामंत्री संदीप डंगाईच, सुभाषचन्द्र सिन्हा, जिप अध्यक्ष मुनिया देवी, मुकेश जालान, विनय सिंह, संजय सिंह, राजेश पोद्दार, महिला मोर्चा की अध्यक्ष संगीता सेठ, नवीन सिन्हा, प्रर्देश मंत्री विनीता कुमारी, पूनम प्रकाश, उषा कुमारी, संजू देवी, किरण पांडेय, अनूप सिन्हा, संजीत सिंह पप्पू, अशोक केसरी, गोपाल विश्वकर्मा, सुरेश सिन्हा भी शामिल हुए।

सम्मान समारोह की शुरुआत दीप जलाकर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान पूर्व सदर विधायक शाहाबादी ने कहा कि पुर्नमनोनित अध्यक्ष के बेहतर कार्यकाल के कारण ही पूरे जिले में भाजपा मजबूती से खड़ा हुआ। और एक-एक कार्यकर्ता अब निष्ठावान हो कर संगठन विस्तार में जुटे हुए है। पूर्व विधायक शाहाबादी ने कहा कि आने वाले लोस और विस चुनाव को देखते हुए संगठन ने दुसरी बार महादेव दुबे को कमान सौंपा है। इधर सम्मान समारोह में अध्यक्ष को शॉल ओढ़ाकर भाजपा का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वहीं सम्मान समारोह में महापौर सुनील पासवान, दीपक पंडित, अंजय यादव, बबलू साव, राजकिशोर साहु, संजय साहु समेत कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।