LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

आपातकाल के विरोध में गिरिडीह भाजपा ने मनाया काला दिवस, जेल गए आंदोलनकारियों को किया सम्मानित

आपातकाल के यातना को सहने वाले ही उसकी हकीकत बता सकते हैः लक्ष्मण स्वर्णकार

गिरिडीहः
भूतपूर्व पीएम स्वः इंदिरा गांधी द्वारा लागू किए गए आपातकाल के 46 वर्ष बाद अब भी कोसा जाता है। इसी क्रम में शुक्रवार को पचंबा के हरिचक स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में गिरिडीह भाजपा कमेटी ने आपातकाल को काला दिवस मानते हुए काला बिल्ला लगाया। और भूतपूर्व पीएम के इस फैसले का विरोध किया। जिला कार्यालय में ही जुटे पार्टी नेताओं व विधायकों ने इस दौरान आपातकाल में जेल गए पांच आंदोलनकारियों को अंगवस्त्र और प्रशस्त्रि पत्र देकर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के अध्यक्ष महादेव दुबे ने किया। तो कार्यक्रम में जमुआ विधायक केदार हाजरा, किसान मोर्चा के अध्यक्ष दिलीप वर्मा व पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी भी शामिल हुए। पार्टी कार्यालय में मनाएं गए काला दिवस कार्यक्रम की शुरुआत नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पंडिय दीन दयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया। वहीं मौके पर आपातकाल के दौर में जेल गए पूर्व विधायक सह भाजपा नेता लक्ष्मण स्वर्णकार, अपूर सिंह, पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सूनील अग्रवाल, आनंद बरनवाल, विजय अग्रवाल को अंगवस्त्र भेंट कर और प्रशस्त्रि पत्र देकर सम्मानित किया। आपातकाल के दौरान जेल गए इन आंदोलनकारियों के कई कार्यकर्ताओं ने पांव छूकर आशीर्वाद भी लिया।

सम्मानित होने के बाद अपने अनुभव साझा करते हुए आंदोलनकारी और पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार ने कहा कि भूतपूर्व पीएम इंदिरा गांधी ने 46 साल पहले देश के साथ जो अत्याचार किया। उसे संभवत कोई भूल सकें। क्योंकि आपातकाल के वक्त में सिर्फ हिंसा और एक-एक व्यक्ति पर जुल्म हुआ। आपातकाल के उस हालात से गुजरे लोग ही उस बुरे वक्त के जुल्म को बता सकते है। इस बीच काला दिवस कार्यक्रम को जमुआ विधायक केदार हाजरा, किसान मोर्चा के अध्यक्ष दिलीप वर्मा और पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी समेत कई वक्ताओं ने संबोधित किया। तो कार्यक्रम में महिला मोर्चा की प्रर्देश मंत्री विनीता कुमारी, संदीप डंगाईच, संजीत सिंह पप्पू, प्रकाश दास, संतोष गुप्ता, पीयूष सिन्हा, अनूप सिन्हा, नवनीत सिंह समेत कई मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons