LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

गिरिडीह सदर प्रखंड के बरमोरिया गांव में धड़ल्ले से बन रहा अवैध महुआ शराब, एक धंधेबाज के संरक्षण में ग्रामीण बना रहे शराब

गिरिडीहः
सदर प्रखंड के बरमोरिया पंचायत के बरमोरिया गांव में के करीब दर्जन भर गांव में महुआ चुलाई शराब अवैध तरीके से बन रहा है। लेकिन इसकी जानकारी ना तो गिरिडीह उत्पाद विभाग को है। और ना ही मुफ्फसिल थाना पुलिस को। यहां तक कि स्थानीय मुखिया मुन्ना कुमार भी गांव में बन रहे अवैध शराब से अनभिज्ञ है। शनिवार को जब गांव का जायजा लिया गया। तो नए लोगों को देखकर ग्रामीण भी सहम गए। इस दौरान काफी मुश्किलों से ग्रामीणों को समझाया गया कि गांव के हालात पर रिपोर्ट तैयार करने आएं है। इसके बाद हालात देखने के लिए गांव के भीतर पहुंचने पर जो नजारे दिखें। वह भी अचंभित करने वाले थे। क्योंकि गांव के तीन कोनों के हर दुसरे-तीसरे घरों में अवैध महुआ शराब का निर्माण चल रहा था। शराब बनाने के धंधे में घर के पुरुष से लेकर महिलाएं तक लगी हुई थी। हालात ऐसा भी था कि कई ग्रामीण घरों के बाहर ही महुआ शराब बनाते नजर आएं। जबकि अधिकांश लोग घर के भीतर शराब बनाते नजर आएं।

अवैध शराब बनाने के लिए ही बर्तन से लेकर बड़े-बड़े ड्रम और पानी की सारी व्यवस्थाएं थी। गांव के भीतर घुसने के साथ ही महुआ शराब की गंध भी लगभग हर उन घरों से आ रहा था। जिन-जिन घरों में शराब बनाया जा रहा था। बहरहाल, जिला मुख्यालय से सटे इस गांव में जिस प्रकार अवैध शराब का निर्माण हो रहा है। और इसकी जानकारी स्थानीय मुखिया तक को नहीं होना। यह भी सवाल पैदा करता है। इधर उत्पाद विभाग के एसआई मो. गुफरान ने कहा कि गांव के कई घरों में पहले भी छापेमारी किया गया था। और बड़े पैमाने पर शराब पकड़ा गया था। गांव का एक धंधेबाज के संरक्षण में अवैध महुआ शराब बनाने का धंधा चल रहा है। जल्द ही कार्रवाई किया जाएगा।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons