गायत्री परिवार 20 जून से शुरु करेगा पौधारोपण अभियान
गायत्री जयंती मनाने व रक्तदाताओं की सूची बनाने का गोष्ठी में लिया गया निर्णय
कोडरमा। गायत्री परिवार की गोष्ठी मंगलवार को गायत्री शक्तिपीठ परिसर में हुई। गोष्ठी में जिले भर में 20 जून से पौधारोपण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इसके अलवा गुरु पूर्णिमा, सावन पूर्णिमा के साथ साथ अन्य पर्वों के मौके पर पौधा रोपण और पौध वितरण का निर्णय लिया गया। गोष्ठी में यह भी निर्णय लिया कि गायत्री परिवार से जुड़े लोगों की अलग-अलग ब्लड ग्रुप के लोगों की सूची बनाई जाएगी। ताकि जरुरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।
मुख्य ट्रस्टी अर्जुन राणा ने कहा कि गायत्री परिवार समय समय पर स्वास्थ्य, शिक्षा, जल संचयन, पौधारोपण जैसे सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी निभाता है। यह भी निर्णय लिया गया कि 19 और 20 जून को गायत्री जयंती का आयोजन होगा। 19 को गायत्री मंदिर के अलावा चेतना केंद्र डोमचांच, मरकच्चो, चोपनाड़ीह, दशारो, सतगावां में सवा 12 घंटे का कोविड नियमों के तहत एक-एक घंटा के लिए जाप का आयोजन किया जाएगा। 20 को गायत्री शक्तिपीठ और चेतना केंद्रों में हवन ओर विभिन्न संस्कारों का भी आयोजन होगा।
गोष्ठी की अध्यक्षता अर्जुन राणा और संचालन शिव कुमार वर्णवाल ने किया। गोष्ठी में सुधीशचंद्र, केदार विश्वकर्मा, संतोष मोदी, मृत्युंजय भास्कर, प्रकाश ठाकुर, प्रदीप साव, चंदन मोदी, शिवनारायण यादव, मुकेश राणा, राजेश कुमार, महेंद्र मोदी, मुकेश शर्मा, वैष्णवी देवी, सुनीता भगत, कुमकुम कुमारी मौजूद थे।