स्थानीय नीति 1932 का खतियान लागू होने की खुशी में गिरिडीह झामुमो ने किया आतिशबाजी
गिरिडीहः
नियोजन नीति में स्थानीयता का आधार 1932 के खातियान को सदन में लागू होने की खुशी का इजहार शुक्रवार को गिरिडीह झामुमो ने पूरे गर्मजोशी के किया। टावर चाौक में पार्टी के अध्यक्ष संजय सिंह के नेत्तृव में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी किया। तो एक-दुसरे को लड्डु भी खिलाया। इस दौरान झामुमो ने टावर चाौक में ही सदन की कार्यवाही देखने के लिए झामुमो जन संपर्क की और से एलईडी भी लगा रखा था। जहां काफी संख्या में झामुमो नेताओं के साथ राहगिर भी सदन की लाईव कार्यवाही देख रहे थे। सदन में 1932 के खातियान को लागू होने की घोषणा जैसे ही विस अध्यक्ष ने किया। उसके बाद झामुमो नेताओं ने जमकर आतिशबाजी किया। तो लड्डु भी बांटे।

मौके पर अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि वर्षो पुराना यह मांग रहा कि झारखंड के मूलवासियों को उनका अधिकार मिले। भाजपा की हिम्मत नहीं दिखा पाई। लेकिन यूपीए महागठबंधन के नेत्तृव में हेमंत की सरकार ने यह हिम्मत दिखाया। और मूलवासियों को उनका अधिकार दिया। इस दौरान पार्टी के नेता अजीत कुमार पप्पू, गौरव कुमार, आनंद मिश्रा, राकेश सिंह, राकेश रंजन, रॉकी सिंह, प्रदोष कुमार, सुमित कुमार, अभय सिंह समेत कई समर्थक मौजूद थे।