टैक्स वसूली के लिए बकायेदारों से सख्ती करेगा गिरिडीह नगर निगम, उप नगर आयुक्त ने लिया फैसला
गिरिडीहः
सुविधा देने के मामले में राजनीतिक दलों के टारगेट में रहने वाला गिरिडीह नगर निगम अब राजस्व बढ़ाने के लिए कड़े और सख्त कदम उठाने जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को उप नगर आयुक्त स्मृति कुमारी ने निगम के कर्मियों के साथ बैठक किया। हर बड़े और छोटे बकायेदारों से गिरिडीह नगर निगम उनके बैंक टैक्स की जब्ती करेगा। क्योंकि बकायेदारों ने कई नोटिसों के बाद भी अपने होल्डिंग टैक्स को जमा नहीं किया। लिहाजा, निगम में शनिवार को हुए बैठक के बाद उप नगर आयुक्त ने यह कड़े निर्णय ली। इस दौरान कर्मियों ने उप नगर आयुक्त को जानकारी देते हुए कहा कि पूरे निगम में 19 हजार के करीब होर्ल्डिंग टैक्स धारक है। लेकिन राजस्व जमा करने को लेकर कोई पहल नहीं कर रहा है। जबकि बकायेदारों को पहले ही नोटिस किया जा चुका है। इसके बाद भी बकायेदार अपने-अपने टैक्स जमा नहीं कर रहे। लिहाजा, उप नगर आयुक्त ने बैठक के दौरान कहा कि अब बकायेदारों को नगर पालिका अधिनियम की धारा 184 के तहत उनके खाते से राशि का वसूली किया जाएगा। इतना ही नही अब बकायेदारों के नाम मीडिया में जारी करने की बात उप नगर आयुक्त द्वारा किया गया। बताते चले कि राज्य सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर होर्ल्डिंग टैक्स में किए गए इजाफे के बाद निगम के टैक्स धारकों ने टैक्स का भुगतान करना बंद कर दिया था। लिहाजा, टैक्स वसूली के लिए निगम ने यह कड़े कदम उठाने का निर्णय किया।