गणपति बप्पा मोरिया से गुंजा अभ्रकांचल
- पूजा-अर्चना को आतुर दिखे श्रद्वालु, महाप्रसाद मंे दिखी श्रद्धालुओं की भीड़
- विभिन्न पूजा पंडालों में हुआ भक्ति जागरण का आयोजन
कोडरमा। कोडरमा में गणेश उत्सव की धूम रही। विभिन्न पूजा पंडालों और निवास स्थानों पर विराजे भगवान गणेश की प्रतिमाओं के दर्शन के लिए श्रद्वालु आतुर दिखे। पूजा समितियों के द्वारा शनिवार की रात में भक्ति जागरण, गीत-संगीत, नृत्य, योगा जैसे कार्यक्रमों की धूम रही। आरती आकर्षण का केंद्र रहा।
पूजा पंडालों और निवास स्थलों में गणेश स्तृति घर में पधारो गजानन जी मेरे घर में पधारो ने मन मोह लिया। पूजा को लेकर चारांे ओर भगवान गणेश की पूजा शहर से लेकर गांव तक लोग अराधना में जुटे हैं। रविवार की शाम में सार्वजनिक गणेश पूजा समिति पुराना बस स्टैंड में भंडारा का आयोजन किया गया। जहां जिप प्रधान शालिनी गुप्ता मुख्य अतिथि और नप के निवर्तमान उपाध्यक्ष संतोष कुमार यादव विशिष्ट अतिथि के रुप में शामिल हुए।

इस मौके पर शालिनी गुप्ता ने कहा कि महाराष्ट्र का पर्व कोडरमा के विभिन्न इलाकों में धूमधाम से मनाया जाता है। इसी के माध्यम से भगवान गणेश पूजे जाते हैं। जहां कि विविधता में एकता के कार्यक्रम की लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनता है। मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू, बसपा के प्रकाश आंबेडकर, सन्नी कुमार, अनिल रजक, संजय रजक, राहुल यादव, नवीन वर्मा, संजय कुमार, राहुल यादव, निवर्तमान पार्षद अरण चंद्रवंशी, विक्की रजक मौजूद थे।
दूसरी ओर गांधी स्कूल रोड में भी पूजा समिति के द्वारा गीत-संगीत और योगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आकाश केंद्र के बच्चों ने योगा तथा डेंजरस डांस एकेडमी के बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत कर समा बांधा। इसके पूर्व भंडारा और आरती का आयोजय किया गया। मौके पर ऋशी कुमार, विजय शुक्ला, बाबू कुमार, विनोद कुमार, आकाश सेठ, रोहित कुमार, रवि सिन्हा, संजीत सिन्हा, आकाश कुमार आदि मौजूद थे।
वहीं कृष्णा वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। जहां राकेश सिंह राजपूत, मुन्ना भदानी, बबलू सिंह, खुशबू सोनकर, सुशील सिन्हा, पंकज केसरी, नीतीन मिश्रा और अनूप वर्णवाल ने भजन प्रस्तुत किए। वहीं इस अवसर पर अतिथि के रुप में किड़जी की निदेशक ब्यूटी सिंह, पार्षद पिंकी जैन और नीरज कर्ण ने आरती कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभानेवाले आलोक सिंह, गोलू सिंह, प्रिंस कुमार, हर्षित कुमर, वंश कुमार और अर्पित कुमार तथा मास्टर दिलीप सरकार, जग्गु प्रसाद को सम्मानित किया। वहीं केडब्ल्यूएस परिवार की सदस्य रिया सिंह, प्रियंका सिंह ओर सोनम सिंह ने अतिथियों का शॉल और बुके देकर सम्मनित किया। अध्यक्ष मंटू साव, सचिव गौरी भगत, उपाध्यक्ष गोपाल सिंह, कोषाध्यक्ष रौशन सिन्हा, अमित सिंह, रंजय सिंह मौजूद थे।